न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस का ऐलान-ए-जंग : राफेल के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए बनाई टास्क फोर्स

कांग्रेस वॉर रूम यानी 15 गुरुद्वारा रकाबगंज से पार्टी नेताओं ने फ्रांस से हुए राफेल लड़ाकू विमान के सौदे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की घोषणा की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Aug 2018 7:41:36

कांग्रेस का ऐलान-ए-जंग : राफेल के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए बनाई टास्क फोर्स

कांग्रेस 'Congress' वॉर रूम यानी 15 गुरुद्वारा रकाबगंज से पार्टी नेताओं ने फ्रांस से हुए राफेल लड़ाकू विमान 'Rafale Issue' के सौदे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 'Rahul Gandhi' ने कथित राफेल घोटाले को उजागर कर जनता के सामने ले जाने के लिए 6 सदस्यीय टास्क फोर्स 'Task Force' का गठन किया है। सूत्रों के मुताबिक इस टास्क फोर्स के सदस्यों को खुद राहुल गांधी ने चुना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी की अगुआई वाले इस टास्क फोर्स में अर्जुन मोढवाडिया, शक्ति सिंह गोहिल, प्रियंका चतुर्वेदी, जयवीर शेरगिल के साथ पवन खेड़ा भी होंगे। बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि राफेल सौदे की कीमतों के अलावा मोदी-अंबानी के रिश्तों के चलते हुए सौदे में बदलावों को प्रमुखता से उजागर करें। राफेल को लेकर स्लोगन, तथ्यों और सबूतों के साथ प्रचार सामग्री आदि भी केंद्रीय स्तर पर तैयार कर राज्यों को भेजी जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह टास्क फोर्स 6 महीने के समय में देश के 160 जिलों को कवर करेगा और राफेल के मुद्दे को लेकर जनता तक पहुंचेगा। इस दौरान यह टास्क फोर्स देश के अलग-अलग शहरों में 100 सभाएं भी करेगा। इस टास्क फोर्स के अभियान का पहला चरण 25 अगस्त से शुरू हो सकता है।

बीते दिनों इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि (कांग्रेस द्वारा) विभिन्न प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों का जवाब पहले ही संसद में दिया जा चुका है। शनिवार को हुई एक अहम बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रदेश इकाइयों को इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। इस मीटिंग के बाद पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के इस खेल का खुलासा कर जनता के समक्ष तथ्य और सबूत रखेगी। राफेल के भ्रष्टाचार में चौकीदार अब भागीदार बन गए हैं। देश को इस सौदे में 41 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। बैठक में तय हुआ कि इस मुद्दे पर देश भर में करीब 90 प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा एक व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। राफेल की सच्चाई बताने का जिम्मा बड़े नेताओं को सौंपा गया है जो राज्यों, जिलों तक सुनिश्चित करेंगे कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की सच्चाई ब्लॉक और मंडल तक पहुंचे। पार्टी नेता लड़ाकू विमान की कीमत और अनिल अंबानी से मोदी के रिश्तों को भी उजागर करेगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस राफेल के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रही है। हैदराबाद में 14 अगस्त को एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि वह इस 'घोटाले' पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ डिबेट करना चाहेंगे। हालांकि केंद्र सरकार ने राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को यह कहकर खारिज कर दिया कि वह सत्तारूढ़ दल की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल