न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिपुरा : चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा के आश्वासन और उसे पूरा करने में कोई मेल नहीं है। यह पार्टी बोलती ज्यादा, करती कम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Feb 2018 11:15:55

त्रिपुरा : चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर त्रिपुरा के कैलाशहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार खुद भारी घोटाले में डूबी हुई है और अचानक नोटबंदी कर हर किसी के जीवन और आजीविका को बर्बाद कर दिया है खासतौर से गरीबों, मध्य आय वर्ग और छोटे कारोबारियों की। राहुल ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी सरकार के दौरान शासन के हरेक क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ गया है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा के आश्वासन और उसे पूरा करने में कोई मेल नहीं है। यह पार्टी बोलती ज्यादा, करती कम है। राहुल ने कहा, "उनके दिमाग में जनता के विकास और कल्याण के लिए कोई स्थान नहीं है। इस पार्टी को सिर्फ अपने संगठन की तरक्की से मतलब है।" रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, वो दो-तीन चुनावी वादे कर आते हैं पर चुनाव खत्म होते ही वो वादे भी भूल जाते हैं। राहुल ने कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मोदी जी कुछ गलत वादे करके चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ कभी धोखा नहीं किया। कांग्रेस ने जो वादा किया, उसे पूरा किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग के लोगों के लिए सोचती है, लेकिन भाजपा सिर्फ राजनीतिक लाभ के बारे में सोचती है।

त्रिपुरा में सत्ताधारी वाम दलों की आलोचना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि माकपा भी लोगों की सेवा कर पाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि माकपा के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार ने त्रिपुरा को पीछे धकेल दिया है।

गांधी ने रविवार के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, "त्रिपुरा में स्वास्थ्य सेवाओं की बुरी स्थिति है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बेरोकटोट बढ़ रहे हैं।"

अखिल भारतीया कांग्रेस कमेटी के महासचिव सी.पी. जोशी, सचिव भूपेन बोरा, त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बिराजित सिन्हा और कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व राजवंश के प्रद्युत किशोर देब बर्मन ने भी रैली को संबोधित किया।

बता दें कि त्रिपुरा विधान सभा की 60 सीटों के लिए रविवार (18 फरवरी) को मतदान होने हैं। भाजपा ने पूर्वोत्तर के इस राज्य से सीपीएम की माणिक सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एड़ी चोटी एक कर रखा है। कल (गुरुवार, 15 फरवरी) ही पीएम ने वहां चुनावी सभा को संबोधित किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता