न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव रेप और मर्डर केस: गवाह की मौत पर राहुल का PM मोदी पर निशाना, बोले- हमारी बेटियों के लिए न्याय का यही तरीका है 'श्रीमान 56'

चर्चित उन्नाव रेप केस के गवाह यूनूस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और बिना पोस्टमॉर्टम दफनाए जाने के मामले को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साजिश करार दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Aug 2018 8:44:50

उन्नाव रेप और मर्डर केस: गवाह की मौत पर राहुल का PM मोदी पर निशाना, बोले- हमारी बेटियों के लिए न्याय का यही तरीका है 'श्रीमान 56'

चर्चित उन्नाव रेप केस Unnao Rape Case के गवाह यूनूस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और बिना पोस्टमॉर्टम दफनाए जाने के मामले को कांग्रेस अध्यक्ष Congress President राहुल गांधी Rahul Gandhi ने साजिश करार दिया है। गौरतलब है कि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) BJP के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई मुख्य आरोपी हैं। कथित बलात्कार मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कहा कि गवाहों की सुरक्षा राज्य पुलिस की जिम्मेदारी है और यह केंद्रीय एजेंसी के कार्यक्षेत्र में नहीं आता। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सीबीआई के साथ साझा की गई जानकारी के मुताबिक यूनुस नाम का गवाह पिछले कुछ समय से कथित तौर पर बीमार चल रहा था। वह माखी गांव में एक परचून की दुकान चलाता था। पीड़िता और विधायक भी इसी गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उसे कुछ दिनों से लीवर संबंधी बीमारी थी और पिछले हफ्ते उसकी मौत हो गई थी।

congress president,rahul gandhi,pm narendra modi,unnao rape case,bjp

इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, 'उन्नाव रेप और मर्डर केस के मुख्य गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और बिना पोस्टमॉर्टम दफनाए जाने से एक तरह की साजिश की बू आती है। क्या ‘हमारी बेटियों के लिए न्याय’ का आपका यह तरीका है, श्रीमान 56?' इससे पहले रेप पीड़िता के चाचा ने भी पुलिस को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि गवाह को बिना पोस्टमॉर्टम किए ही दफना दिया गया था।

congress president,rahul gandhi,pm narendra modi,unnao rape case,bjp

बता दें कि उन्‍नाव रेप केस में पीड़‍ित लड़की के प‍िता की 9 अप्रैल 2018 को माखी पुल‍िस स्‍टेशन में प‍िटाई के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में यूनुस चश्‍मदीद गवाह था जो विधायक अतुल सिंह सेंगर के भाई और चार अन्य द्वारा बलात्कार पीड़िता के पिता की बुरी तरह पिटाई करने से जुड़ा है। इस पिटाई की वजह से पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी। बलात्कार पीड़िता के पिता की जेल में मौत हो गई थी, जहां उसे आर्म्स एक्ट के कथित झूठे आरोपों के तहत रखा गया था। गौरतलब है क‍ि नाबाल‍िग लड़की से रेप और उसके प‍िता की हत्‍या की साजिश के मामले में आरोपी विधायक कुलदीप स‍िंह सेंगर जून से जेल में बंद हैं। इस केस में अप्रैल से उनके भाई और एक अन्‍य सहयोगी को भी जेल में रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल