न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस का महाधिवेशन : शायरी के जरिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में देशभर से करीब 12 हजार कांग्रेस के कार्यकर्ता हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Mar 2018 1:31:40

कांग्रेस का महाधिवेशन : शायरी के जरिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में देशभर से करीब 12 हजार कांग्रेस के कार्यकर्ता हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस अधिवेशन में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। इससे पहले राहुल ने ट्वीट करके बताया था कि वह इस अधिवेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं। अधिवेशन में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह सभी प्रतिनिधियों की मदद से मजबूत और नई ऊर्जा से भरपूर पार्टी का निर्माण करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश को इन दिनों बांटने का काम चल रहा है। एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लेकिन इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि 'यह जो हाथ का निशान है, यही देश को जोड़ने और आगे ले जाने का काम कर सकता है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग तोड़ने का काम कर रहे हैं देश की जनता ही उन्हें इसका जवाब देगी।

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने एक शायरी के जरिए मोदी सरकार पर ना केवल हमला किया बल्कि आरएसएस-भाजपा को लोगों का खून पीने वाला तक बताया। खड़गे ने कहा-

तिमिर को रोशनी कहते हुए अच्छा नहीं लगता,
मुझे गम को खुशी कहते हुए अच्छा नहीं लगता।
लहू इंसानियत का जो दिन-रात पीते हैं,
आरएसएस-बीजेपी के लोग उनको इंसान कहते हुए मुझे अच्छा नहीं लगता।

खड़गे ने कहा- आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से हम एक बार फिर कर्नाटक को जीत लेंगे। हमें आपकी मदद की जरूरत है। जिस तरह भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता हर दरवाजे पर जा रहे हैं, ठीक उसी तरह आप भी करें और कर्नाटक में हमारी मदद करें।

आज पूरे दिन कांग्रेस का अधिवेशन चलेगा। जिसमें बहुत से नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके जरिए अगले साल यानी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसके लिए सटीक रणनीति बनाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत