न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस का महाधिवेशन : देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही रास्ता दिखा सकती है : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को 2 दिवसीय कांग्रेस 84वां महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र में कहा कि वह सभी प्रतिनिधियों की मदद से मजबूत और नई ऊर्जा से भरपूर पार्टी का निर्माण करना चाहते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Mar 2018 12:13:49

कांग्रेस का महाधिवेशन : देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही रास्ता दिखा सकती है : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को 2 दिवसीय कांग्रेस 84वां महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र में कहा कि वह सभी प्रतिनिधियों की मदद से मजबूत और नई ऊर्जा से भरपूर पार्टी का निर्माण करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश को इन दिनों बांटने का काम चल रहा है। एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लेकिन इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश भर से आए कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'यह जो हाथ का निशान है, यही देश को जोड़ने और आगे ले जाने का काम कर सकता है।'

राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा देते हुए कहा कि हम यहां भविष्य की योजना बनाने बैठे हैं, लेकिन बीते कल को भी नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि मैं मंच से कहना चाहता हूं कि यदि युवा कांग्रेस को आगे ले जाएंगे तो यह काम वरिष्ठ नेताओं के बिना नहीं हो सकता। कांग्रेस में राहुल के नेतृत्व में नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के नेताओं के बीच तालमेल को लेकर चिंता जताई जाती रही है। ऐसे में राहुल गांधी का वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने का बयान मायने रखता है।

महाधिवेशन के दौरान राहुल गाँधी ने कहाँ कि युवा और किसान जब मोदी जी की ओर देखते हैं तो वह सोचते हैं कि आखिर रास्ता कहां मिलेगा। देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही रास्ता दिखा सकती है। बीजेपी गुस्सें का इस्तेमाल करती है लेकिन हम लोग प्यार और भाई चारे की बात करतें है। कांग्रेस जो काम करेगी, वह पूरे देश के लिए करेगी।

congress,rahul gandhi,pm narendra modi,narendra modi,congress plenary,rahul gandhi attacks pm modi

कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, "कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में प्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित अतिथियों का स्वागत है। अगले दो दिनों में मैं आपके साथ संवाद करने और अनुभवों व नजरियों को साझा करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मजबूत और ज्यादा जोश से भरपूर कांग्रेस पार्टी के निर्माण में मदद मिलेगी।"

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत