न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंकों के फंसे कर्ज के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार जिम्मेदार, देश माफ नहीं करेगा : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बैंकों के एनपीए (फंसे हुए कर्ज) के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 07 Feb 2018 7:24:17

बैंकों के फंसे कर्ज के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार जिम्मेदार, देश माफ नहीं करेगा : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बैंकों के एनपीए (फंसे हुए कर्ज) के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है और देश इस 'पाप' के लिए पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बहस का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि साल 2008 में बैंकों का कुल कर्ज 18 लाख करोड़ रुपये था, जो साल 2014 में बढ़कर 52 लाख करोड़ रुपये हो गया, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान अंधाधुंध कर्ज बांटे गए।

मोदी ने कहा, "आज जो एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) में बढ़ोतरी हुई है, वह 52 हजार करोड़ रुपये के ब्याज के कारण है। देश आपको कभी माफ नहीं करेगा।" उन्होंने कहा, "देश को यह जानना चाहिए कि बैंकों के फंसे हुए कर्ज के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार है। पिछली सरकार ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने ऐसी बैंकिंग नीतियां बनाईं, जिसमें बैंकों पर दवाब डाला गया, टेलीफोन कॉल की गईं और पसंदीदा लोगों को कर्ज बांटे गए। सरकार, बैंक और बिचौलियों ने मिलकर कागजों पर कर्ज को नए रूप दिए और लाखों करोड़ रुपये दे दिए गए।"

narendra modi,congress,government

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मुद्दा 2014 में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के ध्यान में आया। मोदी ने कहा, "अगर मुझे राजनीति करनी होती तो अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही मैं यह तथ्य सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने रखता, लेकिन इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान होता। मैं आपके पापों के प्रमाण के बावजूद शांत रहा। मैं देश के हित में शांत रहा। लेकिन, अब हमने बैंकों को सशक्त कर दिया है और वक्त आ गया है कि सच्चाई को लोगों के सामने रखा जाए।"

मोदी ने कहा, "यह एनपीए आपका पाप है। मैं इसे लोकतंत्र के मंदिर में कह रहा हूं। हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद, हमने एक भी ऐसा कर्ज नहीं बांटा, जो एनपीए में बदल गया हो।" कांग्रेस पर गलत आंकड़े देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उसके नेताओं ने साल 2014 में एनपीए का आंकड़ा 36 फीसदी बताया था, लेकिन ये 82 फीसदी निकला।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पुनर्पूजीकरण के माध्यम से बैंकों को मजबूत किया है। मोदी ने कांग्रेस पर 'हिट एंड रन' की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा "जितना ज्यादा आप कीचड़ फेकेंगे, उतना ही कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) खिलेगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे