कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) कोरोना (COVID-19) पाए गए हैं। आजाद ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद वह घर पर ही क्वारंटीन (home quarantine) हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना टेस्ट कराने और अन्य एहतियात बरतने की सलाह दी है।
अभी हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia) को कौशांबी के यशोदा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने ट्वीट किया, 'रायपुर से दिल्ली पहुंचने पर कोरोना की जांच में पत्नी व मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि हम दोनों को कोई भी लक्षण नहीं है, हमने खुद को पृथक-वास में कर लिया है।'