न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CWC की बैठक आज, अंतरिम अध्यक्ष के नाम का हो सकता है खुलासा, रेस में मुकुल वासनिक सबसे आगे

(CWC) की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नए नेता का ऐलान कर सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 8:23:41

CWC की बैठक आज, अंतरिम अध्यक्ष के नाम का हो सकता है खुलासा, रेस में मुकुल वासनिक सबसे आगे

राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से अब तक पार्टी अपने नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है। अब उम्मीद है कि आज यानि शनिवार को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नए नेता का ऐलान कर सकती है। खबर है कि फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष चुना जाएगा। कुछ महीनों बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए जा सकते हैं। राहुल गांधी चाहते हैं कि लगातार और वृहद चर्चा के बाद ही पार्टी के नेता नए अध्यक्ष का फैसला करें। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे हैं। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता खुल कर युवा नेता को पार्टी की कमान देने की मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों देवड़ा ने सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया में से किसी एक को पार्टी अध्यक्ष बनाने की पैरवी की थी। मल्लिकार्जुन खड़गे भी दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि अगर किसी भी एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो नए अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए सीडब्ल्यूसी एक कमेटी गठित कर सकती है। सीडब्ल्यूसी की बैठक आज सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी।

वही पार्टी के अन्य नेता इस पर लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं कि नेतृत्वविहीन पार्टी होने से पार्टी को नुकसान हो रहा है और राहुल को अपना काम जारी रखना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है कि पार्टी को आगे बढ़ना होगा। राहुल गांधी पहले ही नेताओं से कह चुके हैं कि उन्होंने पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से अनुरोध किया है कि नए अध्यक्ष का चुनाव करने से पहले 3-4 दिनों में ज्यादा से ज्यादा लोगों के मत और विचार ले लिए जाएं। राहुल गांधी को इस्तीफा दिए 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है।

दूसरी ओर पार्टी के कई नेता इस पर नाराज हैं कि अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस के ढीले रवैये से पार्टी को खासा नुकसान हुआ है। पार्टी के नेता इस बात पर भी चिंता जाहिर कर चुके हैं कि नेतृत्व संकट से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है और कई लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी मानते हैं कि पार्टी में हर कोई दबाव में है लेकिन जो कुछ हुआ वो मेरे मत से अच्छा है क्योंकि हम लंबे समय से कंफोर्ट जोन में थे।

सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले शुक्रवार को सोनिया गांधी ने अपने आवास पर अहमद पटेल, ए के एंटनी, के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। पार्टी दफ्तर में भी अशोक गहलोत, मोतीलाल वोरा, केसी वेणुगोपाल जैसे नेताओं की बैठक हुई। नए पार्टी अध्यक्ष के लिए पिछले एक-डेढ़ महीने में कांग्रेस के बड़े नेता कई दौर का मंथन कर चुके हैं। आज सीडब्ल्यूसी की बैठक में सबसे पहले एक आखिरी बार राहुल गांधी से अपना इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया जाएगा। लेकिन ये तय है कि राहुल अपना फैसला नहीं बदलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत