न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM ममता की TMC नेताओं को चेतावनी, 'भ्रष्टाचार करोगे तो जाओगे जेल'

ममता बनर्जी ने अपने नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी नेता सरकारी योजनाओं में या किसी अन्य तरह से भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 10:54:34

CM ममता की TMC नेताओं को चेतावनी, 'भ्रष्टाचार करोगे तो जाओगे जेल'

बंगाल के उत्तर परगना के भाटपारा शहर में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) लगातार भाटपारा हिंसा पर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata banerjee) को घेरने में जुटी है। भाटपारा हिंसा के विरोध में कोलकाता में तीन सांसदों का दल शनिवार को पहुंचेगा और हिंसा के खिलाफ विरोध जताएगा। सांसद एसएस अहलूवालिया के नेतृत्व में एक टीम शनिवार को कोलकाता पहुंच रही है। टीम में उनके अलावा सांसद सत्यपाल सिंह और बी डी राम होंगे। सांसद टीएमसी सरकार के खिलाफ मार्च भी करेंगे। वही इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से सीधे टक्कर ले रही ममता बनर्जी ने अपने नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी नेता सरकारी योजनाओं में या किसी अन्य तरह से भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। ममता ने चेतावनी दी है कि वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी पार्टी के नेताओं पर भी कार्रवाई से नहीं हिचकेंगी। राज्य की मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह चेतावनी ऐसे समय दी है जब नदिया जिले में संगठन की बैठक हुई है जहां तृणमूल कांग्रेस को दो में से एक लोकसभा सीट पर बीजेपीके हाथों हार झेलनी पड़ी।

नदिया जिले से एक वरिष्ठ तृणमूल नेता ने कहा, 'हमारी पार्टी प्रमुख ने हमें भ्रष्टाचार में शामिल होने के खिलाफ चेताया है और हमसे कहा है कि अगर हमने किसी से ‘कट मनी’ ली है तो उसे वापस किया जाए। उन्होंने हमसे कहा है कि अगर कोई सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ‘कट मनी’ लेते हुए पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'

विजयवर्गीय का ममता पर हमला

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह अपने अहं की संतुष्टि के लिए राज्य के विकास को बाधित कर रही हैं। विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर जनता की सेवा करने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने पर ज्यादा ध्यान देने का आरोप लगाया।

बीजेपी नेता ने कहा, 'वह जनता की सेवा करने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में कहीं अधिक रूचि ले रही हैं। वह उच्चतम न्यायालय, चुनाव आयोग, नीति आयोग, प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के आदेशों को स्वीकार नहीं कर रही हैं। वह इस तरह से बर्ताव कर रही हैं जैसे बंगाल भारत का हिस्सा नहीं हो बल्कि कोई अलग देश हो। सिर्फ अपने अहं को संतुष्ट करने के लिए वह राष्ट्र के हितों में बाधा डाल रही हैं।'

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने एवं अन्य मुद्दों पर राजनीतिक दलों के प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल होने का न्यौता मंगलवार को ममता की ओर से अस्वीकार किए जाने की पृष्ठभूमि में विजयवर्गीय ने यह टिप्पणी की।

बीजेपी नेता ने ममता और उनकी पार्टी पर वोट बैंक की राजनीति की खातिर घुसपैठ को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंन कहा, 'अब वह बंगाली और गैर बंगाली के बीच विभाजन की लकीर खींच रही हैं। मुस्लिम तुष्टिकरण की उनकी राजनीति राज्य को प्रभावित कर रही है।'

उन्होंने राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'हम उन्हें उसी भाषा में जवाब दे सकते हैं जो वे समझते हैं लेकिन हम यह नहीं करना चाहते। हम लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों में यकीन रखते हैं।'

बीजेपी प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष ने भी ममता की आलोचना करते हुए कहा कि वह संसदीय चुनाव में मिली हार से अब तक उबर नहीं पाई हैं। इसलिए वह केंद्र या भगवा पार्टी की ओर से बुलाई गई बैठक से दूर रहने के बहाने बना रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) और बीजेपी समर्थकों में हिंसक झड़प

बता दे, गुरुवार को भाटपारा के नए पुलिस स्टेशन के पास तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) और बीजेपी समर्थकों में हिंसक झड़पें हुई थीं। इस दौरान दोनों पक्षों में कथित तौर पर न केवल बमबाजी बल्कि गोलियां भी चलाई गई थीं। इस हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई थी।

भाटपारा हिंसा के खिलाफ कोलकाता की सड़कों पर इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान बीजेपी समर्थकों ने न केवल पश्चिम बंगाल को बचाने की गुहार लगाई बल्कि ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। उत्तर 24 परगना के प्रभावित इलाकों में तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई थी। इसके बावजूद बीजेपी ने विरोध मार्च निकाला। वहीं भाटपारा हिंसा के बाद चौंकाने वाले सीसीटीवी फुजेट आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत