न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब एयरपोर्ट पर 4 घंटे पहले पहुंचना होगा

अगर आप इन दिनों में हवाई जहाज से सफर करने जा रहे है तो अब आपको एयरपोर्ट पर 4 घंटे पहले पहुंचना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Aug 2019 2:51:33

हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब एयरपोर्ट पर 4 घंटे पहले पहुंचना होगा

अगर आप इन दिनों में हवाई जहाज से सफर करने जा रहे है तो अब आपको एयरपोर्ट पर 4 घंटे पहले पहुंचना होगा। दरहसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक संबंध तोड़ने और भारत के उच्चायुक्त को वापस भेजने का फैसला किया है। उसने अपने नौ में से तीन एयरस्पेस भी बंद कर दिए हैं। उसने कश्मीर मसले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की धमकी दी है। वही पाकिस्तान की इस बौखलाहट की वजह से आतंकी हमले की आशंका बढ़ गई है। जिसको देखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार ने सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता कर दिए है। देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने अपने बयान में कहा है कि सभी एयरलाइंस और हवाई अड्डों के प्रबंधन को अब घरेलू उड़ानों के लिए यात्रियों को 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेने वालो अब 4 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंच जाना होगा। आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने हवाई अड्डों को यह भी निर्देश दिया है कि एयरपोर्ट पर ड्रोन, मॉडल और माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट पर निगरानी रखें। सभी एयरपोर्ट क्विक रिएक्शन टीम को तैनात रखें।

30 अगस्त तक लागू रहेगा ये आदेश

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो का कहना है कि यह नया नियम 10 अगस्त से 30 अगस्त तक लागू रहेगा। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर ये कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि अभी तक सामान्य तौर पर घरेलू उड़ानों के लिए 2 घंटे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट जाना होता है। वही इसके अलावा एयरपोर्ट में आने वाली सभी गाड़ियों की जांच होगी। अगर कोई गाड़ी पार्किंग में भी खड़ी होती है तो उसकी भी जांच होगी। एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर हों या पिक-ड्रॉप सर्विस में लगी हों। इसी तरह सभी यात्रियों की एयरपोर्ट में घुसने से लेकर विमान में चढ़ने तक बेहद गहन जांच होगी। इसके साथ ही अब पायलट, क्रू स्टाफ, ग्राउंड स्टाफ समेत एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों की जांच की जाएगी। सफर करने वाले हर यात्री का अब ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होगा जिससे पता चलेगा किसी ने शराब तो नहीं पी है। बता दे, पहले यह टेस्ट सिर्फ पायलट और केबिन क्रू करवाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत