न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की सबसे बड़ी सेल! महज 24 घंटे में अलीबाबा ने 22 खरब रुपये की रेकॉर्ड बिक्री की

चीन ( China ) की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ( E-Commerce ) अलीबाबा ( Alibaba ) ने अपने सालाना सिंगल्स डे सेल में फिर से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Nov 2018 12:51:54

दुनिया की सबसे बड़ी सेल! महज 24 घंटे में अलीबाबा ने 22 खरब रुपये की रेकॉर्ड बिक्री की

चीन ( China ) की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ( E-Commerce ) अलीबाबा ( Alibaba ) ने अपने सालाना सिंगल्स डे सेल में फिर से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने सेल के पहले पांच मिनट में ही 3 बिलियन डॉलर (करीब 21,600 करोड़ रुपये) का सामान बेचा। इस सालाना सेल के दौरान इस बार 213.5 अरब युआन यानी 30.8 अरब डॉलर (करीब 22 खरब 55 अरब रुपये) की रेकॉर्ड बिक्री की। कंपनी ने अपना ही पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले साल सालाना सेल के दौरान 24 घंटे में 25 बिलियन डॉलर (करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये) की बिक्री हुई थी। अलीबाबा के संस्थापक जैक मा सेल की काउंटडाउन के दौरान मौजूद थे। आपको बता दें कि इस सेल में सबसे ज्यादा बिक्री एप्पल और शाओमी जैसे टॉप ब्रैंड की हुई है। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, सिंगल्स डे सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रॉडक्ट्स शाओमी, ऐपल और डायसन ब्रैंड्स के रहे। गौरतलब है कि अलीबाबा हर वर्ष 11/11 यानी 11 नवंबर को सिंगल्स डे सेल का आयोजन करती है, जिसका इंतजार पूरे चीन को रहता है। हर वर्ष आयोजित होनेवाला यह खुदरा विक्रय समारोह न सिर्फ कंपनी के लिए, बल्कि पूरे चीन के लिए भी बहुत मायने रखता है। इस वर्ष 11 नवंबर को आयोजित इस महोत्सव में चीन के लोगों में खरीदारी की भावना की शानदार झलक मिली। अलीबाबा के सीईओ डेनियल झांग ने शंघाई में संवाददाताओं से कहा, 'हम महसूस कर सकते हैं कि व्यापारी इंटरनेट को पूरी तरह अपना रहे हैं और खपत बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।'

अलीबाबा की इस धमाकेदार सेल के खरीददार लॉस एंजेलिस, टोक्यो और फ्रैंकफर्ट के भी लोग थे। लोगों ने इस सेल में डायपर से लेकर मोबाइल हर चीज़ की खरीददारी की। जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में चीन की अर्थव्यवस्था में कमज़ोरी आई है। ऐसे में अलीबाबा के मुनाफे में भी कमी आ सकती है। अलीबाबा- ई-कॉमर्स/ रीटेल, फार्मा, आईटी, फाइनेंस, टूरिज्म और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट से जुडी 37 कंपनियां अलीबाबा ग्रुप का हिस्सा है। इसके आलावा भारत के पेटीएम मॉल समेत दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियों में अलीबाबा ने निवेश किया है।

alibaba,alibaba story,jack ma,jack ma life story,bigbasket,dollar 25 billion sale,china,taobao,alibaba cloud,aliexpress,yahoo! china,alibaba pictures,south china morning post,ucweb,lazada

अलीबाबा की प्रमुख वेबसाइटों में एक टीमॉल ने सिंगल्स डे समारोह के दौरान कहा, 'अलीबाबा सिंगल्स डे को हॉलिडे बनाने के लिए अपने सभी प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रही है। हॉलिडे में डाइनिंग और एंटरटेनमेंट भी शामिल हैं।' इस वर्ष की सिंगल्स डे सेल के पहले घंटे में सबसे ज्यादा जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया के सामान बिके और जिन सामानों की खरीदारी सबसे ज्यादा हुई, उनमें पोशाक, ऊनी कोट, पैंट और हूडीज शामिल हैं।

1994 में अलीबाबा के मालिक जैक जब अमेरिका गए तो इंटरनेट देखकर हैरान रह गए। वहां से लौटते ही उन्होंने 'चाइना पेज' लॉन्च किया। यह चीन की पहली ऑनलाइन डायरेक्टरी थी और इसी से वो देश में 'मिस्टर इंटरनेट' के नाम से मशहूर हो गए। ये पेज बाद में फेल हो गया और अलीबाबा की शुरुआत हुई। 1999 में 21 फरवरी को रखी जैक मा ने अलीबाबा की शुरू की थी। जैक ने अपने 17 दोस्तों के साथ मिलकर अलीबाबा की शुरुआत की थी। बता दें कि जैक ने जब ये कंपनी शुरू की तब तक वो करीब 30 नौकरियों से रिजेक्ट हो चुके थे।

अलीबाबा के लिए सबसे पहले जापान की सॉफ्टबैंक ने जैक को कर्ज दिया था। अलीबाबा में निवेश करने वालों में से एक वू यिंग ने के मुताबिक 'वो (जैक) एक पुरानी सी जैकेट और हाथ में एक कागज पकड़े वह हमारे पास आया था और सिर्फ छह मिनट में उसने हमें इतना यकीन दिला दिया कि उसे दो करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज मिल गया।' Alibaba।com, Taobao, Alibaba Cloud, AliExpress, Yahoo! China, Alibaba Pictures, South China Morning Post, UCWeb, और Lazada अलीबाबा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनियों में से हैं।

कौन हैं जैक मा

जैक मा एशिया के चौथे सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी कुल संपत्ति 1 लाख 90 हज़ार करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। जैक की जीवनी पर आधारित किताब ‘अलीबाबा: द हाउस दैट जैक मा बिल्ट’ के मुताबिक जब 1999 में हांगझू के अपने अपार्टमेंट में उन्होंने ये कंपनी शुरू की तो लोग उन्हें शक की नजरों से देखते थे। लोग करीब तीन साल तक उन्हें ठग समझते रहे।

जैक पढ़ाई में बिल्कुल अच्छे नहीं थे, वो पांचवीं कक्षा में ही दो बार फेल हो गए थे और आठवीं में भी 3 बार फेल हुए। बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स की तरह जैक के पास भी कम्प्यूटर साइंस का कोई बैकग्राउंड नहीं है। यहां तक कि बचपन में वो इतने गरीब थे कि कभी उन्होंने कभी कम्प्यूटर इस्तेमाल तक नहीं किया था। जैक पुलिस में भर्ती होना चाहते थे लेकिन वहां भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। फेमस हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें 10 बार रिजेक्ट किया। 1980 में वह अपने शहर में स्कूल टीचर की नौकरी करने लगे। तीन साल बाद उन्होंने इस नौकरी को छोड़ अनुवाद करने वाली एक कंपनी खोली। इंटरनेट से प्रभावित होकर जैक ने अलीबाबा की शुरुआत की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत