न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट‍िड्डों से लड़ने के लिए चीन पाकिस्तान भेजेगा अपनी 'बतखों' की फौज

टिड्डों के आतंक का असर सबसे ज्यादा पंजाब प्रांत में देखा जा रहा है, जो देश में कृषि उपज का मुख्य क्षेत्र है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2020 8:10:23

ट‍िड्डों से लड़ने के लिए चीन पाकिस्तान भेजेगा अपनी 'बतखों' की फौज

टिड्डों के आतंक से पाकिस्‍तान में फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंच रहा है। टिड्डों के आतंक का असर सबसे ज्यादा पंजाब प्रांत में देखा जा रहा है, जो देश में कृषि उपज का मुख्य क्षेत्र है। पाकिस्‍तानी प्रशासन का कहना है कि देश सबसे बीते कुछ दशकों में सबसे बुरे कीट हमले का सामना कर रहा है। ऐसे हालात में पाकिस्तान में भुखमरी फैल गई है। ऐसे में पाकिस्तान को भुखमरी से बचाने के लिए उसका सदाबहार दोस्‍त चीन आगे आया है, जो टिड्डों से लड़ने के लिए अपनी बतखों की बड़ी 'फौज' यहां भेजने जा रहा है।

चीन अपने पूर्वी राज्य शिजियांग से बत्तखों की फौज पाकिस्तान भेजने की तैयारी कर रहा है। उसमें 1,00,000 से ज्यादा बत्तखें होंगी। चीन के अखबार निंगबो न्यूज ने ये रिपोर्ट छापी है। शिजियांग से पाकिस्तान के लिए बत्तखें भेजने की पूरी तैयारी चल रही है। पाकिस्तान को इन बत्तखों का इस्तेमाल करके टिड्डियों को खत्म करने की ट्रेनिंग देने के लिए चीन से विशेषज्ञों की टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है।

बत्तखें ही क्यों

एक चीनी रिसर्चर लु लिझी के मुताबिक, कीटों के खात्‍मे के लिए कीटनाशकों के मुकाबले बतख अधिक प्रभावकारी है, जो एक दिन में 200 से अधिक टिड्डों को खा सकता है। उनका कहना है कि इसके लिए शोध किया जा रहा है कि कीटों से निपटने में बतख कितने कारगर साबित हो सकते है। इन्‍हें इस्‍लामाबाद भेजने से पहले चीन में इनका परीक्षण किया जाएगा। चीन के अखबार निंगबो न्यूज ने शिजियांग के कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि टिड्डियों से निपटने में बत्तखों का इस्तेमाल करने से पर्यावरण को नुकसान भी ना के बराबर होता है।

आपको बता दे, चीन के उत्तर पश्चिमी प्रदेश शिकियांग में बीस साल पहले पाकिस्तान की ही तरह टिड्डियों का हमला हुआ था। जिससे निपटने के लिए चीन ने बत्तखों की फौज का प्रयोग किया था। उस समय भी टिड्डियों के खात्मे में बत्तखें बहुत मददगार साबित हुई थीं। इसके बाद चीन ने अपनी बत्तखों का इस्तेमाल पाकिस्तान के लिए करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी कृषि विशेषज्ञों ने इसी सप्‍ताह पाकिस्‍तान का दौरा भी किया था, ताकि कीटों से मुकाबले को लेकर पाकिस्‍तान की जरूरतों को समझा जा सके। इसके लिए चीन की झेजियांग एकेडमी ऑफ एग्रीकल्‍चरल साइंसेज और पाकिस्‍तान की एक यूनिवसिर्टी के साथ मिलकर काम करने की बात भी सामने आ रही है। बताया जाता है कि ये कीट पूर्वी अफ्रीका के देशों से दक्षिण एशिया में प्रवेश कर रहे हैं, जो पाकिस्‍तान सहित कई देशों में कृषि को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था जो पहले ही संकट के दौर से गुजर रही है, वह कृषि पर कीटों के इस हमले से और संकटग्रस्‍त हो गई है, जिससे परेशान होकर वह इससे निपटने के लिए हर तरकीब अपना रहा है। इसी क्रम में पाकिस्‍तान के एक मंत्री ने कुछ दिनों पहले अपने नागरिकों को यह अजीबोगरीब सलाह भी दी थी कि वे कीटों को पकाकर खा जाएं। उन्होंने कहा कि टिड्डों के साथ बिरयानी और कराही जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों को तैयार करके शांति से स्थिति का लाभ उठाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर