न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्‍ड ट्रंप का चीन पर हमला, कहा - रहस्य की तरह छिपा कर रखा कोरोना वायरस

अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Mar 2020 5:08:54

डोनाल्‍ड ट्रंप का चीन पर हमला, कहा - रहस्य की तरह छिपा कर रखा कोरोना वायरस

अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। बता दे, अमेरिका में अब तक 340 लोगों की जान जा चुकी है और पिछले 24 घंटे में 80 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप पर जानकारी साझा करने की बजाए चीन ने उसे 'रहस्य की तरफ छिपाकर रखा।' उन्होंने कहा कि अगर बीजिंग ने इस खतरे के बारे में पहले ही चेतावनी दे दी होती तो अमेरिका और पूरा विश्व इसके लिए ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार होता।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में उन खबरों से इनकार कर दिया कि जनवरी और फरवरी में अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों में आगामी महामारी के बारे में आगाह किया गया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका को तब तक इस प्रकोप की जानकारी नहीं थी जब तक यह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा, 'आप इसे समझिए, चीन यहां फायदे में नहीं रहा है। चीन में करोड़ों लोग हैं। चीन को इसका बहुत बुरा परिणाम भुगतना पड़ा है। मैंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बात की है। मैं बस यह सोचता हूं कि काश उन्होंने हमें यह पहले बताया होता। उन्हें पता था कि उनके यहां पहले से समस्या थी। काश उन्होंने यह बता दिया होता।'

बता दे, अमेरिका में राज्य और स्थानीय सरकारों की ओर से घर पर रहने के आदेश जारी करने के साथ ही कैलिफोर्निया, इलिनोइस, न्यूयॉर्क और कनेक्टिकट में 7.5 करोड़ लोगों को पृथक रहने का निर्देश दिया गया है। कनेक्टिकट ने तो यहां तक कहा है कि वह उल्लंघन करने पर लोगों पर जुर्माना लगाएगा।

संघीय सरकार की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना नहीं जारी की गई है लेकिन ट्रंप ने स्वयं साथी नागरिकों से घरों के भीतर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'हम बड़ी जीत हासिल करेंगे। हम जल्द ही बड़ी जीत का जश्न मनाएंगे।' कोरोना वायरस से लड़ने की जंग में शामिल होते हुए अमेरिका के लगभग सभी मंदिरों और गुरुद्वारों ने घोषणा की है कि वहां प्रार्थनाएं नहीं होंगी। पूरे अमेरिका में होने जा रहे भारतीय-अमेरिका समुदाय के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर