न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 साल तक के बच्चे कोरोना संक्रमित, इंदौर के आंकड़े चौकाने वालें

चिंताजनक बात ये है कि इंदौर से जो मामले आए हैं उसमें से 9 एक ही परिवार से हैं। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के तंजीम नगर में रहने वाले इस परिवार के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 1:56:19

8 साल तक के बच्चे कोरोना संक्रमित, इंदौर के आंकड़े चौकाने वालें

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 86 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 20 नए मामलों में 19 इंदौर से हैं और एक खरगौन से। चिंताजनक बात ये है कि इंदौर से जो मामले आए हैं उसमें से 9 एक ही परिवार से हैं। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के तंजीम नगर में रहने वाले इस परिवार के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन बच्चों की उम्र 3 साल, 5 साल और 8 साल है। बच्चों का संक्रमित होना एक चिंता का विषय बन गया है। दरअसल, कोरोना वायरस के अब तक के संक्रमण पर गौर किया जाए तो उम्रदराज व्यक्ति ही इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आते थे। लेकिन अब कम उम्र के बच्चों में हो रहा संक्रमण चिंताजनक है। इंदौर के कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने कहा कि बीमार पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी को अस्पताल के अलग अलग वार्ड में रखा है।

बता दे, बुधवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। बस्ती जिले के 25 साल के कोरोना संक्रमित युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत दो दिन पहले ही हुई थी, उसकी रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) आई है। लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के प्रवक्ता डॉ। सुधीर सिंह ने एनबीटी को बताया, 'गोरखपुर से जिस हसनैन अली (25 वर्ष) की रिपोर्ट आई थी, वह पॉजिटिव है। हसनैन बस्ती के गांधीनगर इलाके के रहने वाले थे। युवक को रविवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह इनकी मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। मौत के बाद स्टाफ ने बताया कि उनके अंदर कोरोना के लक्षण थे।'

बता दें कि इंदौर में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है, यहां पर कोरोना के 63 मामले अबतक सामने आ चुके हैं, इनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबलपुर में कोरोना के 8 मामले सामने आए हैं, उज्जैन में 6, भोपाल में 4 शिवपुरी और ग्वालियर में 2-2 और खरगौन में 1 मामला सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ