बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है। जिम्मेदारी संभालने के बाद जनरल बिपिन रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि CDS का काम तीनों सेनाओं को एकजुट बनाना, हम इसी ओर आगे बढ़ेंगे। अब आगे की कार्रवाई टीम वर्क की जरिए होगी, CDS सिर्फ सहयोग करेगा। 1+1+1 के जोड़ को 3 नहीं, 5 या 7 बनाएंगे। जो भी संसाधन हैं, उसपर काम करते हुए आगे बढ़ेंगे। पीओके को लेकर सवाल पूछे जाने पर जनरल रावत ने कहा कि जो भी प्लान बनाए जाते हैं, वह कभी पब्लिक में साझा नहीं किए जाते। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा फोकस आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को एक साथ करना होगा। इससे अलग जो काम हमें मिलेगा, हम उसपर आगे बढ़ेंगे। ये तीनों फोर्स टीम वर्क के तहत काम करेंगी और उस पर नजर रखने का काम सीडीएस करेगा। अगर सरकार ने तीन साल का कार्यकाल दिया है, तो कुछ सोच समझकर ही दिया होगा। राजनीतिक झुकाव के आरोप पर जवाब देते हुए जनरल रावत ने कहा कि सेना सरकार के आदेशों पर काम करती है।
Chief of Defence Staff(CDS) General Bipin Rawat on allegations that he is politically inclined: We stay far away from politics, very far. We have to work according to the directions of the Government in power pic.twitter.com/CYQnp3C9o6
— ANI (@ANI) January 1, 2020














