न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आप भी जा रहे है शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में, तो मैप में देखिए- कहां से एंट्री, कहां है स्टेज

अभी तक पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाला ठाकरे परिवार अब राज्य की अगुवाई करने जा रहा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Nov 2019 8:54:36


अगर आप भी जा रहे है शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के  शपथ ग्रहण समारोह में, तो मैप में देखिए- कहां से एंट्री, कहां है स्टेज

गुरुवार यानि 28 नवंबर का दिन शिवसेना खानदान के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। शिवसेना परिवार का कोई पहला सदस्य सीएम की कुर्सी पर काबिज होगा। अभी तक पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाला ठाकरे परिवार अब राज्य की अगुवाई करने जा रहा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उद्धव ठाकरे शाम 6:40 बजे उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा, जो शिवसेना के लिए काफी मायने रखता है। मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘शनिवार वाड़ा’ के तर्ज पर मंच बनाया जा रहा है। शिवाजी पार्क में 6000 स्क्वायर फीट का मंच बनाया जाएगा, जिस पर 100 कुर्सियां लगाई जाएंगी। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए शिवसेना की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है। शिवसेना ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता भी भेजा है, लेकिन उसकी उम्मीदों को ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, शिवसेना चाहती थी कि जो विपक्ष जो एकता कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में दिखी थी वैसा ही कुछ महाराष्ट्र भी दिखे। इस शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में शिवसेना समर्थक आज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

uddhav thackeray,oath ceremony,maharashtra,chief minister,shivaji,park news,shivsena,news,news in hindi

कितना भव्य होने वाला है शपथ ग्रहण समारोह?

- शिवाजी पार्क में 70000 से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था।

- 6000 स्क्वायर फीट बड़ा मंच तैयार किया गया है।

- मंच पर 100 कुर्सियां लगाई गई है जहां वीआईपी गेस्ट बैठेंगे

- मैदान में लगेंगी 20 से अधिक LED स्क्रीन।

- शिवाजी पार्क में हैं कुल 7 गेट, पास के आधार पर मिलेगी एंट्री।

शपथ ग्रहण में कौन-कौन मेहमान, पीएम मोदी और अमित शाह को भी भेजा न्योता

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए देश के कई बड़े नेताओं को न्योता दिया गया है। उद्धव की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शा को भी न्योता भेजा गया है, हालांकि वह आएंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस है। वहीं आदित्य ठाकरे बुधवार शाम को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को न्योता देने के लिए नई दिल्ली आए थे।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, कमलनाथ, अशोक गहलोत, राज ठाकरे, डीएमके चीफ एमके स्टालिन, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत अन्य बड़े नेताओं को भी आने का न्योता मिला है। लेकिन खबर है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू जैसे नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

कौन-कौन लेगा शपथ?

बुधवार शाम को एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें मंत्रालयों को लेकर बात हुई। इसी के साथ इस बात पर भी मुहर लग गई कि शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे, कांग्रेस को विधानसभा स्पीकर का पद मिलेगा और एनसीपी को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा। गुरुवार को तीनों पार्टियों के कुल 2-2 मंत्री शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र में हो सकते हैं अधिकतम 43 मंत्री


बता दें कि महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रियों की संख्या 15 प्रतिशत (कुल सदस्य संख्या का) से अधिक नहीं हो सकती।

शिवसेना :

एकनाथ शिंदे
सुभाष देसाई
सुनील प्रभु
अनिल परब
दीपक केसरकर
गुलाबराव पाटिल
संजय राठोड
आशीष जायसवाल
गोपीकिशन बाजोरिया
तानाजी सावंत
उदय सामंत

एनसीपी :

अजित पवार
छगन भुजबल
जयंत पाटिल
दिलीप वलसे पाटिल
हसन मुश्रिफ़
राजेश टोपे
नवाब मलिक
अनिल देशमुख
धनंजय मुंडे
जितेंद्र अव्हाड

कांग्रेस :

पृथ्वीराज चव्हाण (स्पीकर बन सकते हैं)
अशोक चव्हाण
विजय वडेट्टिवार
सतेज पाटिल
अमित देशमुख
बालासाहेब थोराट
के सी पड़वी
सुनील केदार
नितिन राउत
यशोमति ठाकुर
विश्वजीत कदम
नाना पटोले
वर्षा गायकवाड़

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका