न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरतगढ़ में जनसवांद कार्यक्रम श्रीगंगानगर में आज से होगी सरसों खरीद, मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने घोषणा की कि श्रीगंगानगर जिले में समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद 2 अप्रैल की बजाय 28 मार्च से शुरू की जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Mar 2018 10:06:36

सूरतगढ़ में जनसवांद कार्यक्रम श्रीगंगानगर में आज से होगी सरसों खरीद, मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के लोगों से की मुलाकात

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने घोषणा की कि श्रीगंगानगर जिले में समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद 2 अप्रैल की बजाय 28 मार्च से शुरू की जाएगी। श्रीगंगानगर क्षेत्र के किसानों ने श्रीमती राजे से मुलाकात कर इस संबंध में आग्रह किया था। जिस पर उन्होंने तत्काल भारत सरकार से वार्ता कर सहमति प्राप्त कर ली है। अब बुधवार से ही सरसों की खरीद शुरू हो जाएगी।

श्रीमती राजे ने यह घोषणा मंगलवार को सूरतगढ़ में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान की। जनसंवाद में उपस्थित किसानों व अन्य लोगों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का इस पर आभार व्यक्त किया। गंगानगर जिले में अभी 19 खरीद केन्द्र खोले गए हैं। लेकिन जरूरत के हिसाब से इनकी संख्या शीघ्र ही बढ़ायी जाएगी। श्रीमती राजे ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और आगे भी उनके कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी नहर की रि-लाइनिंग के लिए एग्रीमेंट हो गया है। सितम्बर माह के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा और प्रदेश के लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।

chief minister vasundhara raje,mustard,sriganganagar,rajasthan news

मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में किसानों से गंगानगर जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत करवाए गए कुण्ड एवं खाला निर्माण की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि खालों के निर्माण से उन्हें टेल एण्ड पर भी भरपूर पानी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी व्यक्त की और उन्होंने इसके लिए जिला परिषद सीईओ विश्राम मीणा के प्रयासों की सराहना भी की।

लाभार्थियों से बात कर योजनाओं का लिया फीडबैक

श्रीमती राजे ने जनसंवाद कार्यक्रम में भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, पद्माक्षी योजना, पालनहार योजना, स्कूटी एवं लैपटॉप वितरण, श्रमिक कार्ड, निर्माण श्रमिक सहायता, ग्रामीण आवास योजना, उज्ज्वला योजना, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लाभार्थियों से मुलाकात कर इन योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पूछा कि उनकी छात्रवृत्ति समय पर बैंक खाते में आ रही है या नहीं। एक छात्रा ने स्कूल-कॉलेजों में खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सांसद एवं विधायक कोष से जिम एवं खेल सुविधाएं विकसित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत हृदय का सफल ऑपरेशन करवाकर स्वस्थ जीवन जी रहे लाभार्थियों से भी बात की।

chief minister vasundhara raje,mustard,sriganganagar,rajasthan news

श्रमिक कार्ड बनाने के काम में लाएं तेजी

मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रीगंगानगर क्षेत्र में जिन श्रमिकों के कार्ड लंबित हैं, उन्हें शीघ्र कार्ड बनाकर उपलब्ध करवाएं और पेंडेंसी जीरो करें। इस पर श्रम आयुक्त श्री टी रविकांत ने बताया कि श्रमिक कार्ड बनवाने में तेजी लाने के लिए यहां अलग से अधिकारी नियुक्त कर दिया है। गत एक माह में इस क्षेत्र में 8 हजार से अधिक श्रमिक कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से दिव्यांगजन शिविर के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि इस कार्य में तेजी लाएं ताकि क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ मिल सके।


सूरतगढ़ में ग्रामीण आवास योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल

श्रीमती राजे ने अधिकारियों से ग्रामीण आवास योजना के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सूरतगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2016-17 में 565 तथा 2017-18 में 925 स्वीकृतियां जारी कर योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। श्रीमती राजे ने इसके बाद सूरतगढ़ क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए युवाओं, खिलाड़ियों, चिकित्सकों, अभियंता, सीए, पेंशनर्स सहित अन्य प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भाटिया आश्रम द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। इस दौरान महिलाओं ने चाइल्ड केयर लीव का प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

chief minister vasundhara raje,mustard,sriganganagar,rajasthan news

श्रीमती राजे ने इस अवसर पर सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्याें पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, नगरीय विकास मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री जसवीर सिंह, सांसद श्री निहालचंद मेघवाल, विधायक श्री राजेन्द्र भादू, श्री अभिषेक मटोरिया, जिला प्रभारी सचिव श्री शिखर अग्रवाल, कार्यवाहक संभागीय आयुक्त श्री अनिल गुप्ता एवं जिला कलेक्टर गंगानगर श्री ज्ञानाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन