न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बोरियत दूर करने के लिए लॉकडाउन तोड़ रायगढ़ पहुंचे छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा

ऐसे वक्त में जब लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं, केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से हिदायत दी जा रही है कि बाहर न निकले, ऐसे में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने देशव्यापी लॉकडाउन का उल्लंघन किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 5:59:19

बोरियत दूर करने के लिए लॉकडाउन तोड़ रायगढ़ पहुंचे छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा

ऐसे वक्त में जब लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं, केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से हिदायत दी जा रही है कि बाहर न निकले, ऐसे में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने देशव्यापी लॉकडाउन का उल्लंघन किया और उन्होंने रायपुर से रायगढ़ की दूरी तय कर ली और बाबा सत्यनारायण के दर्शन किया। रायपुर से रायगढ़ के बीच 3 जिले पड़ते हैं, सबको पार करते हुए कोरोना वायरस संकट के बीच बाबा सत्यनारायण से मुलाकात करने लॉकडाउन में ही पहुंच गए। जब पत्रकारों ने लॉकडाउन तोड़ने पर सवाल किया तो कवासी लखमा ने जवाब दिया, 'मैं रायपुर में बैठे-बैठे बोर हो रहा था। तभी अचानक से रात में रायगढ़ आने की योजना बनाई और पहुंच गया।'

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अकेले नहीं आए थे। कोसामनारा आश्रम में बाबा सत्यनारायण का दर्शन करने उनके साथ पूरा काफिला आया था। रायगढ़ पहुंचने के बाद मंत्री के ठहरने के लिए एक थ्री स्टार होटल में व्यवस्था की गई। जब पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश लॉकडाउन का पालन कर रहा है, वहीं मंत्री की तीर्थ यात्रा काफी चौंकाने वाली है।

भूपेश बघेल सरकार के कवासी लखमा ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने कभी स्कूल का मुंह तक नहीं देखा। उनका जन्म साल 1953 में सुकमा जिले के नागारास गांव में हुआ था। मूल रूप से किसानी का काम करने वाले लखमा राज्य के गठन के बाद से ही लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। वो बस्तर की कोंटा सीट से विधायक हैं।
बता दे, छत्तीसगढ़ में अब तक 36 कोरोना संक्रमित पाए गए। 27 केस अकेले कटघोरा (कोरबा) के हैं। रायपुर में 5, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और कोरबा में एक-एक मरीज मिले हैं। अब तक 11 एक्टिव केस हैं। बाकी को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। छत्तीसगढ़ में अब मरीज डाॅक्टरों से ऑनलाइन सलाह ले सकते हैं। इसके लिए जल्द ही एक वेबसाइट शुरू की जाएगी। इस बेबसाइट में मरीजों को ऑनलाइन कंसल्टेशन फ्री मिल सकेगा। जरूरत होने पर अस्पताल लाने और ले जाने के लिए एंबुलेंस और लैब की सुविधा मिलेगी। सरकार ने यह फैसला निजी अस्पतालों और क्लिनिक के बंद होने के चलते लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका