न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs CSK : इस मैच से सीजन के सेकेंड हाफ की शुरुआत, दोनों को है जीत की दरकार, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

दोनों टीम के बीच हुए पीछले मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 10:40:16

SRH vs CSK : इस मैच से सीजन के सेकेंड हाफ की शुरुआत, दोनों को है जीत की दरकार, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आईपीएल के इस 13वें सीजन में 28 मैच के साथ फर्स्ट हाफ खत्म शो चुका हैं और सभी टीम के 7 मैच पूरे हो चुके हैं। आज से सेकेंड हाफ की शुरुआत होगी जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 29वां मैच दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीम के बीच हुए पीछले मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया था। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 165 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 157 रन ही बना पाई थी। चेन्नई के पास हैदराबाद के खिलाफ मिली पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा।

चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 13 में से 9 मुकाबले जीते

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो चेन्नई का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक कुल 13 मैच खेले गए हैं, जिनमें चेन्नई ने 9 और हैदराबाद ने 4 मुकाबले जीते हैं। इस सीजन में दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकबला हारा है। ऐसे में दोनों के पास इस मैच को जीतकर लय हासिल करने का मौका होगा।

चेन्नई के लिए डु प्लेसिस ने बनाए सबसे ज्यादा रन

चेन्नई की बल्लेबाजी की बात करें, तो फाफ डु प्लेसिस ही फॉर्म में दिखे हैं। उन्होंने सीजन में खेले 7 मैचों में 307 रन बनाए हैं। इसमें 3 फिफ्टी भी शामिल है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उन्होंने 87 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा शेन वॉटसन ने अब तक लीग में 199 रन बनाए हैं।

चेन्नई में शार्दुल और करन ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाजी में सैम करन और शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की है। करन ने सीजन में 7 मैच में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शार्दुल ने 4 मैचों में 7 बल्लेबाजों को आउट किया है। इनके अलावा दीपक चाहर ने 7 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।

हैदराबाद के लिए वॉर्नर-बेयरस्टो टॉप स्कोरर

हैदराबाद के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो टॉप स्कोरर रहे हैं। वॉर्नर ने 7 मैचों में 2 फिफ्टी के साथ 275 रन और बेयरस्टो ने 7 मैचों में 3 फिफ्टी के साथ 257 रन बनाए हैं। इसके अलावा मनीष पांडे ने भी लीग में अब तक 202 रन बनाए हैं।

हैदराबाद के राशिद पर्पल कैप की रेस में

हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। राशिद ने अब तक सीजन में 7 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। वहीं, टी नटराजन ने अब तक सीजन में 7 बल्लेबाजों को आउट किया है।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में रविंद्र जडेजा का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

चेन्नई ने 3 और हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। दूसरी ओर हैदराबाद ने 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट हैदराबाद से ज्यादा

चेन्नई ने लीग में अब तक 172 मैच खेले, जिसमें 102 जीते और 67 हारे हैं। 1 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, सनराइजर्स ने अब तक 115 में से 61 मैच जीते और 54 हारे हैं। इस तरह लीग में सुपरकिंग्स की जीत सक्सेस रेट 59.94% और हैदराबाद का 53.04% रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर