Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs SRH : धोनी के चेहरे पर मुस्कान की वजह बना इन 5 खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन

मैच के बाद धोनी के चहरे पर मुस्कान दिखी जिसकी वजह कुछ खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 8:39:48

CSK Vs SRH : धोनी के चेहरे पर मुस्कान की वजह बना इन 5 खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन

बीते दिन मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को जिस जीत की दरकार थी वो उन्हें मिली और हैदराबाद पर 20 रन से जीत दर्ज कर वे अंकतालिका में एक पायदान ऊपर छठवें नंबर पर पहुंच गए। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर सीजन में पहली बार बल्लेबाजी की। चेन्नई ने बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 168 रन का लक्ष दिया, जिसके जवाब में हैदराबाद 8 विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी। इस सीजन में यह सीएसके की तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद की पांचवीं हार है। इस मैच के बाद धोनी के चहरे पर मुस्कान दिखी जिसकी वजह कुछ खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा।
शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू

शेन वॉटसन ने 38 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 42 रन बनाए। रायुडू ने 34 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए। रायुडू और वॉटसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। चेन्नई के दो विकेट गिरने के बाद वॉटसन और रायडू ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की पार्टनरशिप की। रायडू को तेज गेंदबाज खलील अहमद ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, वॉटसन टी नटराजन की बॉल पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हुए।

सैम करन

सैम करन ने इस मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। ओपनिंग करने आए करन ने 21 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने सबसे बड़ा विकेट लिया। करन ने हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर (9 रन) को अपना शिकार बनाया। रविंद्र जडेजा

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्के लगाए। जडेजा का स्ट्राइक रेट 250 का था। वहीं, जडेजा ने तीन ओवर की गेंदबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने 21 रन देकर एक विकेट झटके। उन्होंने खतरनाक जॉनी बेयरस्टो (23) को बोल्ड किया।

कर्ण शर्मा

मैच में कर्ण शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में 37 रन देकर दो विकेट झटके। शर्मा ने केन विलियमसन (57) और प्रियम गर्ग (16) को अपना शिकार बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका