न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs CSK : दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का लिया फैसला, चेन्नई टीम ने किया एक बदलाव

दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया हैं। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 7:14:55

KKR vs CSK : दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का लिया फैसला, चेन्नई टीम ने किया एक बदलाव

आज अबु धाबी में 13वें सीजन का 21वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने जा रहा हैं। दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया हैं। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई में पीयूष चावला की जगह कर्ण शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। चेन्नई की टीम अपनी लय में लौट चुकी है। वहीं, बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद केकेआर की टीम अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है। चेन्नई ने सीजन में 5 में से 2 मैच जीते हैं। वहीं, कोलकाता ने अब तक 4 में से 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के पास 2-2 पॉइंट हैं। कोलकाता चौथे और चेन्नई पांचवें नंबर पर है।

पिच और मौसम रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 28 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां हुए पिछले 45 टी-20 में पहले गेंदबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेल का नबंर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे।

कार्तिक और रसेल का फॉर्म में आना जरूरी

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का फॉर्म में आना टीम के लिए बेहद जरूरी है। कार्तिक ने अब तक खेले 4 मैचों में सिर्फ 37 रन ही बनाए हैं। वहीं, रसेल ने भी 4 मैचों में 48 रन का योगदान दिया है और 4 विकेट लिए हैं। टीम के ओपनर सुनील नरेन भी अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

पिछले मैच में चेन्नई ने दिखाया दम

सीजन का ओपनिंग मैच जीतने के बाद चेन्नई ने लगातार 3 मैच हारे। उसके बाद पिछले मैच में उसने पंजाब को 10 विकेट से हराया। ओपनर फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने जबर्दस्त पारी खेली। ऐसे में चेन्नई इस मैच को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

चेन्नई ने 3 और कोलकाता ने 2 बार खिताब जीते

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। दूसरी ओर धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं, चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही।

आईपीएल चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा 60.65% है। चेन्नई ने अब तक कुल 170 मैच खेले हैं। जिसमें उसने 102 मैच जीते हैं और 67 हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, कोलकाता ने अब तक कुल 182 मैच खेले हैं। जिसमें उसने 94 जीते हैं और 88 हारे हैं। केकेआर का लीग में सक्सेस रेट 52.47% है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती