न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs KXIP : पंजाब ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, पॉइंट टेबल में दोनों टीम सबसे नीचे

टॉस जीतकर पंजाब ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया हैं। टीम में कप्तान लोकेश राहुल ने तीन बदलाव किए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 7:19:12

CSK Vs KXIP : पंजाब ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, पॉइंट टेबल में दोनों टीम सबसे नीचे

13वें सीजन का 18वां मैच आज किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच दुबई में कुछ ही देर में खेला जाएगा। टॉस जीतकर पंजाब ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया हैं। टीम में कप्तान लोकेश राहुल ने तीन बदलाव किए हैं। करुण नायर, कृष्णप्पा गौतम और जिमी नीशम को बाहर किया गया है। उनकी जगह मंदीप सिंह, हरप्रीत बरार और क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया गया। पॉइंट टेबल में दोनों टीम सबसे नीचे हैं. वे सीजन में 4 में से 3-3 मैच हार चुकी हैं।

चेन्नई-पंजाब के महंगे प्लेयर्स

सीएसके में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच रिपोर्ट

दुबई में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। आईपीएल 2020 से पहले यहां 61 टी-20 हुए, जिसमें पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

अंकतालिका में सबसे नीचे CSK

पिछले चरणों में अपने खेल में शीर्ष पर रहने की आदी टीम चार मैचों में तीन हार से अब अंक तालिका में निचले स्थान पर है और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम के लिए यह बिलकुल ही अलग स्थिति है। अच्छे खिलाड़ियों के बावजूद टीम के लिए कुछ भी कारगर नहीं हो रहा। उसने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अंतिम एकादश में तीन बदलाव किए, अंबाती रायुडू की वापसी और ड्वेन ब्रावो की मौजूदगी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

शीर्ष क्रम कमजोर

फाफ डुप्लेसिस को छोड़कर शीर्ष क्रम के नहीं चलने और मध्य के ओवरों में धीमी रन गति तथा मैच के अंत के लिए ज्यादा रन छोड़ने की आदत के कारण उन्हें लगातार तीन शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम में वापसी करने की कूव्वत है लेकिन क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी और बल्लेबाजी सभी विभाग में एक साथ बेहतरीन होगा। जब नतीजे टीम के हक में आते हैं तो बहुत सारी कमजोरियां ढक जाती हैं लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो छोटी छोटी चीजें भी साफ दिखने लगती हैं।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को जुटाने होंगे रन

चेन्नई को जरूरत होगी कि उसके शीर्ष क्रम का एक बल्लेबाज बोर्ड पर रन जुटाए और साथ ही मध्य ओवरों के रन रेट का भी ध्यान रखा जाए। अगर ऐसा होता है तो धोनी को पकड़ बनाने में मदद मिलेगी। धोनी ने शुरूआती मैचों में काफी दबाव में बल्लेबाजी की है और अपार उम्मीदों के कारण उनकी और उनकी टीम की विफलता ज्यादा ही बुरी दिख रही है। अगर टीम मध्य के ओवरों में काफी रन जुटा लेती है तो इससे धोनी और निचले क्रम के दूसरे बल्लेबाज को थोड़ी मदद मिलेगी। लेकिन यह काम इतना आसान नहीं होगा क्योंकि वे उस टीम के खिलाफ होंगे जो शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं, हालांकि नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे।

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में हैं। पंजाब की टीम दो बार 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद अपने सीमित गेंदबाजों के कारण इसमें हार चुकी है। मोहम्मद शमी के अलावा विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को रोकने में कोई अन्य गेंदबाज सफल नहीं रहा। चेन्नई सुपर किंग्स को इसी का फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए और उन्हें पंजाब के शीर्ष क्रम को जल्दी समेटना चाहिए।

चेन्नई 3 बार चैम्पियन बनी

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। चेन्नई 5 बार (2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही है। वहीं, पंजाब को अब तक अपने पहले खिताब का इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें