न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : निगेटिव आई CSK के गेंदबाज दीपक चाहर की दूसरी कोरोना रिपोर्ट, अब करवाना होगा कार्डियो टेस्ट

CSK के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं जिसमें बुधवार को हुए कोरोना वायरस के दूसरे टेस्ट में चेन्नई सुपरकिंग्स के पेसर दीपक चाहर निगेटिव पाए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 8:58:43

IPL 2020 : निगेटिव आई CSK के गेंदबाज दीपक चाहर की दूसरी कोरोना रिपोर्ट, अब करवाना होगा कार्डियो टेस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण का आयोजन UAE में हपने वाला है। कारोन से सुरक्षा को लेकर इसके लिए जैव सुरक्षा वातावरण (बायो बबल) तैयार किया गया हैं। हांलाकि CSK के 2 खिलाडियों सहित 13 सदस्य दुबई में कोरोना संक्रमित पाए गए थे और वे अभी दूसरी जगह एकांतवास पूरा कर रहे हैं। ऐसे में CSK के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं जिसमें बुधवार को हुए कोरोना वायरस के दूसरे टेस्ट में चेन्नई सुपरकिंग्स के पेसर दीपक चाहर निगेटिव पाए गए। इससे वह जैव सुरक्षा वातावरण (बायो बबल) में लौट आए हैं।

चेन्नई के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा कि बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के तहत अब चाहर को कार्डियो टेस्ट करवाना होगा जो उनके पूरी तरह वायरस मुक्त होने का संकेत होगा। उसके बाद उनका एक और कोविड टेस्ट होगा अगर वह भी नेगिटव आता है तो वह ट्रेनिंग में शामिल हो सकेंगे। चाहर अलग होटल में 14 दिन के एकांतवास में थे।

उनका खेल में वापस आना इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि कोरोना को हराने के बाद खिलाडियों को दिल संबंधी कई टेस्ट से गुजरना पड़ेगा और उसमें पास होना पड़ेगा। टेस्ट में ईसीजी, ईकोकार्डियोग्राफी के अलावा कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट और कार्डियक एमआरआई शामिल हैं, इनके जरिए देखा जाएगा कि कोरोना ने कहीं क्रिकेटर के दिल को नुकसान तो नहीं पहुंचाया है। कोरोना के बाद क्रिकेटर मैदान पर गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और रनिंग का भार उठाने में सक्षम है या नहीं। चेन्नई सुपरकिंग्स के मीडियम पेसर दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ की इसी प्रक्रिया से गुजरने के बाद मैदान पर वापसी होगी।

बीसीसीआई और एशियाई क्रिकेट काउंसिल से जुड़े रहे स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी या क्रिकेटर के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहले कुछ दिन उस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यह देखना जरूरी है कि कोविड से उबरने वाला क्रिकेटर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण का पूरा भार उठाने में सक्षम है या नहीं। उस परिस्थति में यह और भी महत्वपूर्ण है जब कोई खिलाड़ी या क्रिकेटर कोविड के नहीं दिखने वाले लक्षणों के लिए पॉजिटिव पाया जाता है। इसी को ध्यान में रख बोर्ड कई तरह के टेस्ट करा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल