न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठग ने हड़पे करोड़ों, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोटी रकम हड़पने वाले एक शातिर ठग को जयपुर में झोटवाड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Feb 2021 10:06:44

जयपुर : सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठग ने हड़पे करोड़ों, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदेश में बेरोजगार लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोटी रकम हड़पने वाले एक शातिर ठग को जयपुर में झोटवाड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे आरोपी राजवीर सिंह बीका उर्फ राजवीर सिंह गंगानगर पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट ने एक हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। वह शिवपुरी कॉलोनी, झोटवाड़ा में रहता है और मूल रुप से श्रीगंगानगर जिले में चूनावट क्षेत्र में रहता है। राजवीर पर ठगी में करीब दो से तीन करोड़ तक हड़पने का आरोप है। जिसमें कई जिलों में मुकदमे दर्ज है।

डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर सिंह के खिलाफ वर्ष 2018 में अजय सिंह ने झोटवाड़ा थाने में केस दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनके रिश्तेदारों व परिचितों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर राजवीर सिंह गंगानगर ने 38 लाख रुपए लेकर हड़प लिए। उस मुकदमे में झोटवाड़ा पुलिस ने आरोपी राजवीर सिंह को 4 अक्टूबर 2018 में गिरफ्तार किया था।

कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत पर छोड़ दिया। लेकिन जमानत की शर्तों का पालन नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। तब फरारी के दौरान राजवीर सिंह गंगानगर ने झोटवाड़ा थाने में दर्ज एक मामले में एसएचओ के रीडर कांस्टेबल बत्तू खां व तत्कालीन झोटवाड़ा एसीपी आश मोहम्मद को एसीबी से रिश्वत लेने के मामले में ट्रैप करवा दिया। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे राजवीर सिंह को वेस्ट जिले की स्पेशल टीम के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र खींचड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

झोटवाड़ा एसीपी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि आरोपी राजवीर सिंह ने सचिवालय में बड़े अफसरों से जान-पहचान बताकर जयपुर व श्रीगंगानगर सहित अन्य जगहों पर बेरोजगार लोगों को सरकारी नौकरी लगाने के लिए लाखों रुपए मांगे। रुपए लेने के बाद टरकाता रहा। इस तरह उसने दो से तीन करोड़ रुपए हड़प लिए। उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होना शुरु हो गए।

आरोपी ने कुछ लड़कों को इंटरव्यू के बहाने सचिवालय के पास बनवाकर बुला लिया था। उन्हें अगले एक महीने में नौकरी लगने का झांसा देकर रवाना कर दिया। रुपए देने पर भी नौकरी नहीं मिलने पर ठगी में फंसे लोगों ने पैसे लौटाने को कहा तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकियां देकर डरा धमकाकर भगा देता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती