न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीरः रमजान के दौरान में आतंकियों के खिलाफ नहीं चलेगा ऑपरेशन

रमजान के दौरान जम्मू-कश्मीर में सेना का कोई भी अॉपरेशन नहीं होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों से जम्मू-कश्मीर में रमजान के महीने में कोई ऑपरेशन लॉन्च न करने के लिए कहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 May 2018 5:06:08

जम्मू-कश्मीरः रमजान के दौरान में आतंकियों के खिलाफ नहीं चलेगा ऑपरेशन

रमजान के दौरान जम्मू-कश्मीर में सेना का कोई भी अॉपरेशन नहीं होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों से जम्मू-कश्मीर में रमजान के महीने में कोई ऑपरेशन लॉन्च न करने के लिए कहा है। बता दें कि भारत में 18 तारीख से रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है, जिसके मद्देनजर सीएम महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से ये मांग की थी। आपात स्थिति में सेना आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकती है। सुरक्षाबलों के पास हमला होने और निर्दोष लोगों की जान बचाने की स्थिति में ऑपरेशन करने का अधिकार होगा। गृह मंत्रालय की तरफ से एक ट्वीट में ये लिखा गया है कि किसी आतंकी हमले की स्थिति में ये शर्त लागू नहीं होगी लेकिन सूबे में सेना की कार्रवाई (ऑपरेशन) पर पूरे रामजान के दौरान ढिलाई बर्ती जाएगी।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के सभी दलों ने सर्वदलीय बैठक में रमजान और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए केन्द्र सरकार से आतंकियों के साथ संघर्ष विराम की अपील की थी। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि ईद और अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में सर्वदलीय बैठक के बाद सुश्री महबूबा ने संवाददाताओं से कहा था कि हर कोई इससे सहमत है कि हमें वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान पर एकतरफा रोक लगाने जैसे कदम उठाने की अपील केंद्र सरकार से करनी चाहिए।

उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़ और कार्रवाई के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमें माहौल को शांतिपूर्ण बनाने का अवश्य प्रयास करना चाहिए ताकि ईद और अमरनाथ यात्रा दोनों शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। महबूबा ने कहा था कि विचार-विमर्श में सर्वसम्मति से बात सामने आई कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बीच गठबंधन के एजेंडा पालन किया गया तो राज्य की स्थिति में गुणात्मक सुधार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत