न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारी जुर्माना राशि वसूलने को लेकर बोले गडकरी- यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए उठाया ये कदम

एक सितंबर से देशभर में नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) में हुए बदलावों के बाद कई स्थानों से दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों के ऊपर भारी जुर्माना लगाए जाने की खबरें आई हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Sep 2019 3:23:03

भारी जुर्माना राशि वसूलने को लेकर बोले गडकरी- यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए उठाया ये कदम

एक सितंबर से देशभर में नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) में हुए बदलावों के बाद कई स्थानों से दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों के ऊपर भारी जुर्माना लगाए जाने की खबरें आई हैं। दिल्ली से सटे गुड़गांव (गुरुग्राम) में स्कूटी सवार पर 23 हजार रुपए का फाइन हो या ओडिशा के भुवनेश्वर में ऑटो चालक के ऊपर लगा 47 हजार 500 रुपए का जुर्माना, देशभर में जुर्माने की भारी रकम को लेकर बहस छिड़ी हुई है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर किए जा रहे भारी जुर्माने के समर्थन और विरोध में लोग अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं। वही इन सबके बीच सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Minister of Road Transport & Highways Nitin Gadkari) ने इन नियमों को लागू करने का कारण स्पष्ट करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों में बदलाव के पीछे सरकार की सोच यह है कि लोग सड़क पर चलने के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इन नियमों के लागू होने के बाद संभव है कि हर देशवासी यातायात नियमों का पालन करेगा और किसी को जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा।

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने साफ किया है कि इन नियमों को लागू करने के पीछे सरकार की मंशा लोगों से पैसा वसूलने की नहीं है, बल्कि सरकार चाहती है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत में सरकार की मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा, 'सरकार नहीं चाहती कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से भारी-भरकम जुर्माने की राशि वसूली जाए, लेकिन इन नियमों को लागू करने के पीछे असल बात यह है कि लोग यातायात के नियमों का पालन करें। इन नियमों के लागू होने के बाद उम्मीद है कि एक दिन ऐसा आएगा जब लोग यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे और किसी को भी जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा।' केंद्रीय मंत्री ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस द्वारा भारी जुर्माना राशि वसूलने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत