न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ सकता है लॉकडाउन, राज्यों की अपील पर केंद्र सरकार कर रही है विचार

सरकारी सूत्रों ने बताया है कि कई सारे राज्यों और विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से देश में जारी लॉकडाउन को बढ़ाने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार राज्यों और विशेषज्ञों की सलाह पर विचार कर रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 3:31:41

देश में बढ़ सकता है लॉकडाउन, राज्यों की अपील पर केंद्र सरकार कर रही है विचार

देश में लागू 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे है कि क्या ये लॉकडाउन आगे भी बढ़ेगा या नहीं। इस बीच खबर है कि कोरोना वायरस के कारण देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है। सरकार के शीर्ष सूत्रों ने बताया है कि कई राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने का आग्रह किया है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया है कि कई सारे राज्यों और विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से देश में जारी लॉकडाउन को बढ़ाने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार राज्यों और विशेषज्ञों की सलाह पर विचार कर रही है

बता दे, देश में कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ती संख्या को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया था। लाकडाउन की सीमा 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। कुछ दिन पहले से ऐसी चर्चा थी की केंद्र सरकार उन इलाकों से लॉकडाउन हटा सकती है जो कोरोना के हॉटस्पॉट नहीं हैं। इस बीच, कई राज्यों के सीएम इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के लिए कह रहे है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि 15 अप्रैल को समाप्त हो रहे 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का विस्तार किया जाए। उन्होंने 2 और सप्ताह तक लॉकडाउन के विस्तार का सुझाव दिया है। उन्होंने BCG रिपोर्ट से एक संदर्भ लिया है, जिसमें सुझाव दिया गया कि भारत में 3 जून तक लॉकडाउन अच्छा रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि इसे आगे भी जारी रखा जाए क्योंकि कोरोना वायरस से जंग में भारत के पास यही एक हथियार है। उन्होंने कहा कि अगर इससे इकोनॉमी का कोई नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई कर ली जाएगी लेकिन जानें गईं तो उन्हें नहीं लौटाया जा सकता।

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि मौजूदा हालात में हम लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं है। इसको चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकारों को लॉकडाउन बढ़ाने का अधिकार देना चाहिए। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान की कुल 7।5 करोड़ आबादी में से हमने 5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है। राज्य और केंद्र सरकार एक-दूसरे के संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाए हैं। अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग समस्याएं हैं। हम केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। राज्यों को 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लेने का अधिकार मिलना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका