न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर 'कीमत घटाओ' आंदोलन, तीन रुपये लीटर सस्ता दिया गया पेट्रोल

राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनकी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में बिल्कुल अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jun 2018 3:41:48

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर 'कीमत घटाओ' आंदोलन, तीन रुपये लीटर सस्ता दिया गया पेट्रोल

आज यानी 19 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन है। वह 48 साल के हो चुके हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनकी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में बिल्कुल अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है। अपने नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसी यहां लोगों को तीन रुपये सस्ता पेट्रोल देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध भी दर्ज करा रहे हैं। मंगलवार सुबह सलोन में जगतपुर मार्ग स्थित चौधरी फिलिंग स्टेशन पर कांग्रेसी इकट्ठा हुए।

कांग्रेसी नेता सुरेश निर्मल समेत अन्य नेताओं ने खुद ही लोगों की गाड़ी में पेट्रोल डाला। कांग्रेसी नेता राहुल देव सिंह ने कहा कि अच्छे दिन लाने वाले वादे बुरे दिन में बदल रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी कारण पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर 'कीमत घटाओ' आंदोलन के स्वरूप में हम तीन रुपये लीटर सस्ता पेट्रोल जनता को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप मालिक को जो भी घाटा होगा, उसकी भरपाई हम कांग्रेसी करेंगे।

rahul gandhi,congress president rahul gandhi,rahul gandhi birthday special,raebareli

कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम पदार्थ में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर मोदी सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना भी की। इसके साथ ही लोगों से 2019 में कांग्रेस को जिताने की अपील की। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपा से कांग्रेस में आए सुरेश निर्मल ने सोलन विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

rahul gandhi,congress president rahul gandhi,rahul gandhi birthday special,raebareli

उन्होंने कहा कि अपने नेता के जन्मदिन पर लोगों की सेवा करने का इससे अच्छा तरीका क्या हो सकता है। बता दें कि रायबरेली में इस समय पेट्रोल की कीमत 77.84 रुपये है। इसके बाद कांग्रेसियों ने यहां 'हैपी बर्थ डे टू राहुल गांधी' बोलकर केक भी काटा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल