न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरएस पुरा सेक्टर में फिर पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन, BSF का एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 May 2018 8:58:34

आरएस पुरा सेक्टर में फिर पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन, BSF का एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर उल्लंघन किया और रात भर फायरिंग की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हालांकि इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो नागरिक घायल हो गए हैं। शहीद बीएसएफ जवान की पहचान कॉन्स्टेबल सीताराम उपाध्याय के रूप में हुई है। वह झारखंड के रहने वाले थे। फिलहाल पाकिस्तान की ओर से मोर्टार से बीएसएफ पोस्ट और सिविलियन इलाकों पर निशाना साधा जा रहा है। इस सीजफायर के बाद आस-पास के इलाके में 3 किलोमीटर के भीतर जो भी स्कूल हैं उन्हें बंद करा दिया गया है। प्रशासन ने इन सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के रेंजर्स ने एकदम से अनप्रोवोक्टर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन इस फायरिंग में एक बीएसएफ की जवान को गोली लगने से मृत्यु हो गई।

पाकिस्तान की ओर से दो दिन पहले भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया था, जिसमे एक जवान शहीद हो गया था।

बता दें कि रमजान के पहले ही दिन गुरुवार को आतंकियों ने एकतरफा सीजफायर का विरोध करते हुए आतंकी वारदात को अंजाम दिया। आतंकियों ने श्रीनगर के पास एक होटल में हमला कर पुलिसकर्मियों से तीन बंदूके छीन कर फरार हो गए। इस वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’

पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल

नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची

नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान

सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर

रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई

H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’

हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं

गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर

श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता