न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : सीबीआई ने की पीएनबी के 10 अधिकारियों से पूछताछ

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर मंगलवार को भी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों सहित 10 अधिकारियों से पूछताछ की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 2:56:10

PNB Scam : सीबीआई ने की पीएनबी के 10 अधिकारियों से पूछताछ

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर मंगलवार को भी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों सहित 10 अधिकारियों से पूछताछ की। इनके अलावा नीरव मोदी की कंपनियों के चार कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, नीरव मोदी के दो मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) रवि गुप्ता और विपुल अंबानी सहित विदेश वित्त प्रभाग के अध्यक्ष सौरभ शर्मा और वित्त कार्यकारी अधिकारी सुभाष परब से भी मंगलवार को पूछताछ की गई। उनसे सोमवार को भी आठ से भी अधिक घंटे तक पूछताछ की गई थी।

मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में बैंक की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा के तीन अधिकारियों को पेश करेगी। इन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। बैंक की दूसरी सबसे बड़ी शाखा के मुख्य प्रबंधक बेचू बी.तिवारी और उनके दो सहयोगियों फोरेक्स विभाग के श्रेणी 2 के प्रबंधक यशवंत जोशी और निर्यात विभाग के श्रेणी 1 के अधिकारी प्रफुल्ल सावंत को भी सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई ने रविवार और सोमवार को इस शाखा में छापेमारी की थी और इसके बाद सोमवार को शाखा सील कर दी गई थी। इससे पहले यहां से सीबीआई ने नीरव मोदी और उनके सहयोगी मेहुल चोकसी से जुड़े डिजिटल डेटा और बहीखातों सहित बैंक के कई दस्तावेज जब्त किए थे। सीबीआई ने नवी मुंबई, अंधेरी और डोंबिवली स्थित उनके आवासों पर भी सोमवार को छापेमारी की थी और कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे।

pnb scam,nirav modi,pnb,punjab national bank,news,cbi

सीनाजोरी पर उतरा निरव मोदी

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद एक तरफ छापेमारी जोरों पर है वही आरोपी नीरव मोदी अब सीनाजोरी पर उतर आया है। दरहसल, नीरव मोदी ने 15-16 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन को एक पत्र लिखा है जिसमें उसने कहा कि बैंक ने उनके ऊपर बकाया रकम बढ़ाकर बताई है, बकाया रकम 5 हजार करोड़ से कम है जिसे बैंक ने 11 हजार करोड़ बताया है। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि इस मामले को सार्वजनिक कर पीएनबी ने बकाया वसूली को चुकाने की उसकी क्षमताओं के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता