न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam के बाद अब दिल्ली के हीरा कारोबारी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, 389.85 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का नया मामला

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के एक हीरा कारोबारी पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 389.85 करोड़ रुपए की कथित तौर पर ऋण धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Feb 2018 8:58:20

PNB Scam के बाद अब दिल्ली के हीरा कारोबारी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, 389.85 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का नया मामला

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के एक हीरा कारोबारी पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 389.85 करोड़ रुपए की कथित तौर पर ऋण धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने कथित धोखाधड़ी के लिए द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल लिमिटेड पर मामला दर्ज किया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की शिकायत के छह माह बाद एजेंसी ने कंपनी के निदेशकों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह एवं एक अन्य कंपनी द्वारका दास सेठ एसईजेड इनकॉर्पोरेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वही कल यानि शुक्रवार को पीएनबी धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपी नीरव मोदी की पत्नी एमी से पूछताछ के लिए समन जारी किया। निदेशालय ने अमेरिकी नागरिक एमी के अतिरिक्त नीरव मोदी के अंकल और गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर मेहुल चोकसी को भी पूछताछ के लिए 26 फरवरी को अपने मुंबई ऑफिस तलब किया है और साथ ही नीरव की बैंकों में जमा राशि तथा शेयरों सहित लगभग 44 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। ईडी ने अरबपति हीरा आभूषण कारोबारी से जुड़ी एक वर्कशॉप से बड़ी संख्या में आयातित घड़ियां भी जब्त कर लीं।

अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन्होंने बैंक खातों और शेयरों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। बैंक खातों में 30 करोड़ रुपये हैं, जबकि शेयरों की कीमत 13.86 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते में अरबपति हीरा कारोबारी से संबंधित अलग अलग स्थानों पर ईडी की तलाशी में महंगी घड़ियों का जखीरा, 176 स्टील की अल्मारियां, 158 संदूक और 60 अन्य बक्से जब्त किए गए हैं। बृहस्पतिवार को ही एजेंसी ने व्यापारी और उसके समूह की बैंक जमा, शेयर और लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत