न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मिथ ही नहीं ये 6 खिलाड़ी भी कर चुके है बाल के साथ छेड़छाड़

स्टीव स्मिथ को कप्तानी से और डेविड वार्नर को उपकप्तानी से हाथ धोना पड़ा। हांलाकि यह पहली बार नहीं है जब बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया हैं

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Mar 2018 2:13:34

स्मिथ ही नहीं ये 6 खिलाड़ी भी कर चुके है बाल के साथ छेड़छाड़

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता हैं क्योंकि इसमें खिलाडी कड़ी मेहनत करके अपनी टीम को जिताने का पूरा प्रयास करता हैं। टीम को जिताने के इसी जज्बे के चक्कर में कभी-कभी गलत कदम भी उठा लेता हैं। ऐसी ही एक गलत कदम उठाया गया ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के तीसरे दिन जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी केमरन बेनक्राफ्ट को बॉल के साथ छेड़खानी करते देखा गया। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और बेनक्राफ्ट ने इसके लिए अपनी गलती मान ली। जिसके चलते स्टीव स्मिथ को कप्तानी से और डेविड वार्नर को उपकप्तानी से हाथ धोना पड़ा। हांलाकि यह पहली बार नहीं है जब बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया हैं। ऐसा पहले भी हो चूका हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कब-कब इस बॉल टैंपरिंग की वजह से क्रिकेट की गरिमा पर आंच आई।

cases of ball tempering,ball tempering,steve smith,cricket

* फाफ डु प्लेसिस :
नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस को बॉल टैंपरिंग करते देखा गया। उनके मुंह के मिंट के उपयोग से बॉल की कंडीशन को चेंज करते देखे गया। उनको आईसीसी के सेक्शन 42(3) का दोषी पाया गया और दंडस्वरूप पूरे मैच की फीस काट ली गई।

cases of ball tempering,ball tempering,steve smith,cricket

* शाहिद आफरीदी :
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच हो रहा था। उसमें पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी को बाल के एक तरफ के हिस्से को दांतों से चबाते हुए देखा गया। इसके बाद उनको दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया और बाद में उन्होंने माफी मांग ली।

cases of ball tempering,ball tempering,steve smith,cricket

* सचिन तेंदुलकर :
नवंबर, 2001 में पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा। मैच रेफरी माइक डेनिस ने उन पर एक मैच का बैन लगा दिया। सचिन ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने बॉल की सीम को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की, वह तो केवल बॉल पर लगी घास को हटा रहे थे। खेल प्रशंसकों ने डेनिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आईसीसी ने तेंदुलकर को आरोपों से मुक्त कर दिया।

cases of ball tempering,ball tempering,steve smith,cricket

* वकार यूनुस:
पाकिस्तानी प्लेयर वकार युनूस बॉल टैंपरिंग की वजह से सस्पेंड होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में उनको बॉल की सीम के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया। उसके बाद मैच रेफरी जॉन रीड ने उनको श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच के लिए सस्पेंड कर दिया। वह त्रिकोणीय सीरीज थी।

cases of ball tempering,ball tempering,steve smith,cricket

* माइकल अथर्टन :
इंग्लैंड के इस प्लेयर पर 1994 में आरोप लगा कि उन्होंने अपनी पॉकेट में से कोई चीज निकालकर बॉल पर रगड़ी। अथर्टन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने पॉकेट में जमा मिट्टी से अपने हाथ सुखाने का प्रयास कर रहे थे। उन पर बॉल टैंपरिंग का चार्ज नहीं लगाया गया और दो हजार पौंड जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन