न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : सामूहिक दुष्कर्म मामले में कब्र से निकाला गया शिशु का शव, लिए डीएनए सैंपल

टीम ने कलेक्टर के आदेश पर नाबालिग द्वारा जन्म दिए गए शिशु के शव को कब्र से निकालकर डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Feb 2021 1:21:50

अलवर : सामूहिक दुष्कर्म मामले में कब्र से निकाला गया शिशु का शव, लिए डीएनए सैंपल

महिला थाने में दिसम्बर 2020 में दर्ज हुए 14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में गुरुवार को पुलिस, प्रशासन व मेडिकल टीम पीडिता के गांव पहुंची। टीम ने कलेक्टर के आदेश पर नाबालिग द्वारा जन्म दिए गए शिशु के शव को कब्र से निकालकर डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए। कार्रवाई कलेक्टर द्वारा नियुक्त मौका मजिस्ट्रेट तिजारा एसडीएम खेमाराम यादव की निगरानी में हुई।

भिवाड़ी सीओ हरिराम कुमावत ने बताया कि दिसम्बर 2020 में भिवाड़ी के महिला थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला गांव के ही चार जनों के खिलाफ दर्ज कराया था। पीडि़ता के भाई की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि 13 मार्च 2020 को माता-पिता अस्पताल गए हुए थे। सुबह जब उसकी बहन भैंसों को चारा डाल रही थी।

इसी दौरान ओसामा, नईम खान, वकील व इकबाल आए और उसकी बहन को घर के पास ही खाली हवेली में ले गए। जहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता गर्भवती हो गई तो 24 नवम्बर 2020 को आरोपी इकबाल ने गर्भ गिराने की गोली दी, जिससे उसे प्रसव पीड़ा हुई और नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया।

आरोपियों ने बच्चे को घर के बाहर फिंकवा दिया। उक्त बच्चा गांव के एक व्यक्ति को लावारिस मिला। जिसने उसका लालन-पालन किया लेकिन उसकी 27 नवम्बर को बच्चे की मौत हो गई। जिसे गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। मामला बच्चे को दफनाया जाने के एक माह बाद महिला थाने में दर्ज कराया गया था।

डीएम के आदेश पर निकलवाया कब्र से शव

मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ने कलेक्टर को पत्र लिखा था कि मृत शिशु के डीएनए लिया जाकर आरोपियों के डीएनए से मिलाना करवाया जाना है। एसपी ने मृत शिशु का डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल लेने व कब्र से निकलवाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाने के लिए लिखा था। जिस पर जिला कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय अलवर के मेडिकल ज्यूरिष्ट की राय लेने के बाद तिजारा एसडीएम खेमाराम को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिन के समय में कब्र से शव निकालकर सैंपल लेने के आदेश जारी किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत