न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : आपसी विवाद ने धारण किया खूनी रूप, युवक के सिर में मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा छह से अधिक लोगों के खिलाफ ह्त्या का मामला दर्ज किया गया हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 2:06:32

पंजाब : आपसी विवाद ने धारण किया खूनी रूप, युवक के सिर में मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

आपसी विवाद बोलचाल तक ही रहें तो अच्छा हैं अन्यथा इसके आगे बढ़ने पर परिणाम दुखद हो सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पंजाब के चंडीगढ़ में जहां आपसी विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया और युवक के सिर में गोली मार दी गई। इसको लेकर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा छह से अधिक लोगों के खिलाफ ह्त्या का मामला दर्ज किया गया हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। इस मामले में सिर में गोली लगने से स्कोडा कार सवार ललित कुमार की मौत हो गई।

फाइनेंस का काम करने वाला ललित कुमार अपने दो अन्य साथियों समेत स्कोडा कार पर सवार होकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नजदीक से गुजर रहा था। इस दौरान स्कार्पियो समेत तीन गाड़ियों में सवार युवकों ने उसे घेर लिया और आगे वाले शीशे को बेसबाल से फोड़ कर आठ फायर किए। एक फायर ललित के सिर पर लगा। उसके दो साथी गोलियों के छरे लगने से घायल हो गए थे।

सिर में गोली लगने से घायल ललित को एक प्राइवेट अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। डीएसपी (डी) परमजीत सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक ललित के पिता मेहर चंद के बयान पर आरोपी लाली मौड समेत छह से अधिक युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं प्राइवेट अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मृतक के दोनों साथी भी गंभीर घायल हैं।

ललित की बहन प्रीती ने बताया कि उसका भाई पहले एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। कोरोना कारण लगे लॉकडाउन के चलते उसके भाई की नौकरी चली गई थी। इस पर वह प्राइवेट तौर पर फाइनेंस का काम करता था। उसने बताया कि जब उसे पता चला कि उसका भाई गुंडा किस्म के युवकों के साथ बैठने उठने लगा है तो उसने उसे बहुत समझाया कि भाई तुम्हारा अभी बच्चा छोटा है, तुम ऐसे गुंडा लोगों के साथ दोस्ती मत रखो। मृतक की मां उषा रानी ने बताया कि ललित के एक बारह वर्षीय बच्चा है। ललित की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही उस पर कभी कोई पुलिस केस दर्ज हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें