न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एडीआर रिपोर्ट: गोरखपुर और फूलपुर उप-चुनाव में 32 में से 11 प्रत्याशी करोड़पति

उपचुनाव में इस बार मुकाबला इस मायने में दिलचस्प हैं क्योंकि यहां पर अपराधी कम लेकिन करोड़पति और पढ़े लिखों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Mar 2018 2:45:10

एडीआर रिपोर्ट: गोरखपुर और फूलपुर उप-चुनाव में 32 में से 11 प्रत्याशी करोड़पति

इलाहाबाद की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में रविवार 11 मार्च को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे के बीच होगा। शाम पांच बजे के बाद भी जितने लोग मतदान केन्द्र के परिसर में लाइन में लगे होंगे उन्हें वोट देने का अधिकार होगा। इस मतदान को सकुशल संपन्न करवाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपचुनाव में इस बार मुकाबला इस मायने में दिलचस्प हैं क्योंकि यहां पर अपराधी कम लेकिन करोड़पति और पढ़े लिखों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों संसदीय सीटों पर इस बार कुल 32 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें से 25 फीसदी यानि आठ ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

यहां उतरे प्रत्याशियों में ज्यादातर करीब 78 प्रतिशत युवा हैं और इनकी उम्र 50 साल से भी कम है। इनमें से बड़ी तादाद में ग्रेजुएट या इससे ज्यादा पढ़े लिखे चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक चुनावी मैदान में उतरे 32 प्रत्याशियों में से 11 करोड़पति है और इन सभी उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.15 करोड़ रूपये है। सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी फूलपुर से समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप पटेल हैं जिनकी कुल संपत्ति 33 करोड़ रुपये जबकि दूसरे नंबर पर इसी सीट के निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद 25 करोड़ रुपये के साथ हैं।

एडीआर यूपी इलेक्शन वॉच ने उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर संसदीय सीटों के लिए हो रहे उपचुनावों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की। एडीआर यूपी के मुख्य समन्वयक संजय सिंह ने फूलपुर और गोरखपुर में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के आपराधिक, वित्तीय और शिक्षा का ब्यौरा देते हुए बताया कि इन चुनावों में मैदान में उतरे कुल 32 प्रत्याशियों में से आठ (25 फीसदी) ने अपने उपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। फूलपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अतीक अहमद ने अपने उपर हत्या से संबंधित 8 मामले घोषित किए हैं जबकि उन पर इतने ही मामले हत्या के प्रयास के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत