न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का समर्थन करने वाले बाबा रामदेव का भरोसा डगमगाया, कहा - 2019 में देश का अगला पीएम कौन होगा कह पाना मुश्किल

साल 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का खुला समर्थन करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव का भरोसा अब डगमगाता प्रतीत हो रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Dec 2018 8:40:04

PM मोदी का समर्थन करने वाले बाबा रामदेव का भरोसा डगमगाया, कहा - 2019 में देश का अगला पीएम कौन होगा कह पाना मुश्किल

साल 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का खुला समर्थन करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव का भरोसा अब डगमगाता प्रतीत हो रहा है। आगामी 2019 चुनाव से पहले बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीतिक हालात कठिन हैं, ये कह पाना मुश्किल है कि 2019 में देश का अगला पीएम कौन होगा। वो न तो किसी का समर्थन करते हैं और न ही किसी का विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को सांप्रदायिक या हिंदू राष्ट्र बनाने का मकसद नहीं होना चाहिए बल्कि हमें आध्यात्मिक भारत और आध्यात्मिक विश्व बनाने की दिशा में काम करना होगा।

बाबा रामदेव को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। इससे पहले बाबा रामदेव ने साफ कर दिया था कि वह 2019 में बीजेपी के लिए कैंपेनिंग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनावों में वो राजनीति से दूर रहेंगे।

2014 में उन्होंने खुलकर नरेंद्र मोदी का इसलिए साथ दिया था क्योंकि तब संकट का समय था जो अब नहीं है। इसलिए अब वो सर्वदलीय भी हैं और निर्दलीय भी। बाबा रामदेव ने कहा था कि मैं हमेशा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करता हूं। मेरी राजनीतिक भूमिका यह सुनिश्चित करने के लिए सीमित है कि देश अच्छे लोगों द्वारा शासित है। मैंने खुद को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे अन्य मुद्दों के लिए समर्पित किया है। इसलिए, मैं खुद को गैर-राजनीतिक, स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में देखता हूं जो मां भारत की सेवा में है।

baba ramdev,loksabha election 2019,political situation,prime minister,narendra modi,naseeruddin shah

योग गुरु बाबा रामदेव का नसीरुद्दीन शाह पर वार

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा बुलंदशहर हिंसा को लेकर दिए गए बयान को लेकर हुए बवाल पर भी योगगुरु ने अपनी राय रखी थी। नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अपनी प्रतिकिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा 'नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग जो इस देश से शोहरत पाते हैं, सेलब्रेटी बन जाते हैं, करोड़ों-अरबों की दौलत पा जाते हैं और उसके बाद जिस तरह से देश को कोस रहे हैं, पूरे देश को कटघरे में खड़ा करते हैं तथा पूरी दुनिया में भारत की बदनामी करते हैं यह देश के साथ धोखा और गद्दारी है।' उन्होंने कहा 'जितनी आजादी और सहिष्णुता भारत में है उतनी दुनिया के किसी मुल्क में नहीं है। इसके बावजूद भी एक दो घटनाओं को लेकर पूरे देश को बदनाम करना अशोभनीय है। पाकिस्तान के लेकर दुनिया के जो दूसरे देश हैं वो हम पर हसते हैं और रेफरेंस के तौर पर नसीरुद्दीन जैसे लोगों के बयान को खोजते हैं।'

इसके अलावा भगवान हनुमान की जाति को लेकर चल रहे बयानों के दौर पर भी रामदेव ने तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि हनुमान जी को जाति से जोड़ना महापुरुषों का अनादर है। वहीं योगगुरु रामदेव के इस ताजा बयान को मौजूदा राजनीतिक हालात से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को मात देते हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता में वापसी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत