न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली चुनाव : खत्म हुआ चुनाव प्रचार का समय, केजरीवाल और शाह ने करी इतनी रैलियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज शाम पांच बजे चुनाव के लिए प्रचार अभियान खत्म हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Feb 2020 7:28:29

दिल्ली चुनाव : खत्म हुआ चुनाव प्रचार का समय, केजरीवाल और शाह ने करी इतनी रैलियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज शाम 5 बजे चुनाव के लिए प्रचार अभियान खत्म हो गया है। चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल सबसे आगे रहे। केजरीवाल ने लगभग 40 रोड शो किया और 20 के करीब बड़ी रैलियां की। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। नई दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने 3 दिन रोड शो किया। वहीं केजरीवाल को चुनौती देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने आखिरी वक्त में मोर्चा संभाला और लगातार 13 दिन तक प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। अमित शाह ने 13 दिन में 47 चुनावी सभाएं की जिनमें 35 रैलियां और 9 रोड शो शामिल रहे। पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी करने के लिए सीएम केजरीवाल के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल ने भी प्रचार की कमान अपने हाथ में संभालते हुए 68 विधानसभा सीटों पर रोड शो या रैली की। अपने नॉमिनेशन के बाद से केजरीवाल ने हर दिन रोड शो या रैली में हिस्सा लिया। इसके अलावा केजरीवाल ने इस बार टाउन हॉल मीटिंग को भी चुनाव प्रचार का अच्छा जरिया बनाया। केजरीवाल ने चुनाव की घोषणा के बाद 8 विधानसभा सीटों में टॉउन हॉल किया। केजरीवाल ने चुनाव की घोषणा से पहले पहले 7 टॉउन हॉल मीटिंग की।

वहीं, बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान की कमान पूरी तरह से गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी हाथ में ले रखी थी। 23 जनवरी से 6 फरवरी के बीच अमित शाह ने दिल्ली में 13 दिन प्रचार किया, कुल 47 चुनावी सभाएं, रोड शो और प्रोग्राम किए। अमित शाह ने 35 रैलियां की और 9 रोड शो किया, 1 दिन कार्यकर्ता के घर डिनर किया। इतना ही नहीं शाह ने 1 दिन घर-घर पैदल जाकर वोट मांगे और 1 दिन तालकटोरा में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बीजेपी के लिए पीएम मोदी आखिरी दौर में चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरे। पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव में दो दिन प्रचार किया 3 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रैली और 4 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में रैली की।

आखिरी वक्त में चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी मैदान में उतारा। योगी आदित्यनाथ ने 1 फरवरी से 4 फरवरी तक 4 दिन दिल्ली में प्रचार किया। 4 दिन में योगी ने कुल 12 रैलियों को संबोधित किया। योगी ने ज्यादातर उन सीटों पर प्रचार किया जहां पूर्वांचल के वोटर बड़ी तादाद में हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में कांग्रेस ढीली रही। आखिरी हफ्ते में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे। राहुल गांधी ने 4 और 5 फरवरी को दो दिन में 4 रैलियां की। राहुल ने 4 फरवरी को जंगपुरा और संगम विहार में रैली की, जबकि 5 फरवरी को कोंडली और मटिया महल में रैली की। संगम विहार और मटिया महल की रैली में प्रिंयका भी उनके साथ रहीं। 4 और 5 फरवरी को प्रिंयका ने दो दिन में 2 रैलियां की। उन्होंने 4 फरवरी संगम विहार और 5 फरवरी को मटिया महल में रैली की।

वहीं प्रचार का समय समाप्त होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आठ फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।अरविंद केजरीवाल ने ट्विट में लिखा कि प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।

बता दे, आठ फरवरी को दिल्ली में सभी 70 सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। नतीजों का ऐलान 11 फरवरी को होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर