न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रविशंकर की फेसबुक को चेतावनी, भारत की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर ने सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के डाटा चोरी मामले में फंसने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Mar 2018 5:06:11

रविशंकर की फेसबुक को चेतावनी, भारत की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर ने सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के डाटा चोरी मामले में फंसने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि फेसबुक सहित कोई भी सोशल मीडिया वेबसाइट की तरफ से गलत तरीके से भारत की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो फेसबुक जैसी सोशल मीडिया मंचों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ-साथ कांग्रेस पर आरोप लागतें हुए रवि शंकर ने कहा कि कांग्रेस ने जिस कंपनी को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर गंभीर आरोप लगे हैं। रविशंकर के मुताबिक कैम्ब्रिज एनालिटिका, जिसे कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है उस पर फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक होने से सबसे ज्यादा फायदा पहुंचने के आरोप लगे हैं।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दावा है कि कांग्रेस जिस कंपनी को अपने चुनावों की जिम्मेदारी देने जा रही है उस पर रिश्वत लेने, राजनेताओं को फंसाने और ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसी एजेंसी की सर्विस ली थी।

बता दें कि इस सोशल मीडिया साइट पर ब्रिटेन की कैंब्रिज एनालिटिका के साथ साठगांठ करने का आरोप है। इसके साथ ही इस कंपनी पर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लग रहा है। जिसके चलते केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी घसीटा। बता दें कि डाटा लीक के मामले में फंसने के बाद फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और कंपनी के निवेशकों को पिछले 48 घंटे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत

TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज

दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक

पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की

दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान

अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज

RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा

11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते

तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट

बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत

'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन

फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा