न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: CAA-NRC के बहाने प्रियंका गांधी ने SP-BSP पर साधा निशान, कहा- वो डर रहे हैं, हमें अकेले लड़ना है

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Dec 2019 4:19:17

यूपी: CAA-NRC के बहाने प्रियंका गांधी ने  SP-BSP पर साधा निशान, कहा- वो डर रहे हैं, हमें अकेले लड़ना है

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही प्रियंका ने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका गांधी रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला करने वालों का विरोध करेंगे। प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा यूपी में दूसरी विपक्षी पार्टियां कुछ नहीं कर रही हैं, वो डर रहे हैं। हमको अकेले लड़ना है, हम किसी से नहीं डरेंगे। प्रियंका ने कहा कि इस प्रदेश को हम मजबूत बनाएंगे। देश के लिए मिसाल होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी खड़ी रही।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश खतरे में है। हमने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसा को देखा। प्रियंका गांधी ने कहा सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों में आज डर का माहौल है। आज देश में संकट में हैं।

छात्र और युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनका मजाक उड़ा रही है। डर का माहौला फैलाया जा रहा है। युवकों को पीटा जा रहा है। आज हम एक विचारधारा के साथ लड़ रहे हैं, जिनकी देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं रही। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे दिल में अहिंसा और करुणा हैं। कायर की पहचान हिंसा है। झूठ से देश ऊब चुका है। कायरता को देश पहचान रहा है। आवाज उठाने पर बच्चों को मार रहे हैं। पहले देश में एनआरसी की बात फैलाई, अब कह रहे हैं कि एनआरसी की चर्चा नहीं।

citizenship amendment act,caa protest,nrc protests,citizenship amendment act protests,nrc,priyanka gandhi,congress,uttar pradesh,sp-bsp,rahul gandhi,news,news in hindi

नए नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध और बिजनौर में युवक की मौत को लेकर प्रियंका ने कहा कि बिजनौर में 21 साल के युवक की मौत हो गई, जिसका हिंसा से कोई संबंध नहीं था। वह दूध खरीदने के लिए गया था। परिवार वालों को पुलिस ने धमकी दी। प्रशासन ने दाह संस्कार तक की अनुमति नहीं दी। युवक का दाह संस्कार उनके स्थान से 40 किलोमीटर दूर किया गया। प्रियंका ने कहा कि सरकार हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

RSS के चड्ढी वाले नहीं चलाएंगे असम को : राहुल गांधी

वही दूसरी तरफ गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा नफरत और गुस्से से असम आगे नहीं बढ़ेगा। खुशी और दुख में मैं आपके साथ खड़ा हूं। बीजेपी युवाओं को मारना चाहती है। बीजेपी हमारी संस्कृति और इतिहास पर हमला कर रही है। आज भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पीएम मोदी का काम नफरत फैलाने वाला और देश को बांटने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को RSS की चड्ढी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत