न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी की गोरखपुर सीट पर 30.20 फीसदी तो वहीं फूलपुर सीट पर 26.6 फीसदी वोटिंग

उत्तरप्रदेश और बिहार में तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। यूपी में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में किस्मत आजमा रहे 32 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में बंद होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Mar 2018 4:01:26

यूपी की गोरखपुर सीट पर 30.20 फीसदी तो वहीं फूलपुर सीट पर 26.6 फीसदी वोटिंग

उत्तरप्रदेश और बिहार में तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। यूपी में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में किस्मत आजमा रहे 32 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में बंद होगा। दोनों जिलों में 4296 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान में कुल 39,13,181 मतदाता वोट डालेंगे। मतों की गिनती 14 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान शान्तिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इस चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की 65 कम्पनियां तैनात की गयी हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। साथ ही अतिसंवेदनशील 95 बूथों पर वेबकास्टिंग करायी जायेगी। वहीं बिहार में अररिया लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा बिहार में भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए भी आज ही मतदान हो रहा है।

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक यूपी की गोरखपुर सीट पर 30.20 फीसदी तो वहीं फूलपुर सीट पर 26.6 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि "आज का दिन इतिहास बदलने का भी है और नया इतिहास बनाने का भ। सबको साथ लेकर निकलें और दिखा दें कि हमारी एकजुटता में कितनी ताक़त है। इसके नतीज़े देश-प्रदेश के भविष्य के लिए क्रांतिकारी और निर्णायक साबित होंगे"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसदीय उपचुनाव में रविवार की सुबह प्राथमिक पाठशाला कन्या बेसिक गोरखनाथ में मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्‍याथ ने कहा है कि भाजपा दोनों (गोरखपुर, फूलपुर) भारी बहुमत से और पीएम मोदी की विकास की गवर्नेंस के आधार पर जीतेगी और 2019 चुनाव के नतीजे भी भाजपा के लिए अच्‍छे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अवसरवादी एवं सौदेबाजी के इस गठबंधन को नकार चुकी है। इसी अवसरवाद एवं सौदेबाजी के गठबंधन ने प्रदेश के समक्ष पहचान का संकट पैदा किया। भ्रष्टाचार, अराजकता एवं जगंलराज को बढ़ावा दिया, अब प्रदेश नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि मुझे किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है। सपा और बसपा का गठबंधन मौके का गठबंधन है। उनका गठबंधन विफल साबित होगा और बीजेपी की जीत 2014 के अंतर से भी ज्‍यादा का होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता