न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 बजे तक फूलपुर में 12.20 फीसदी और गोरखपुर में 16.80 फीसदी मतदान

उत्तरप्रदेश और बिहार में तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। यूपी में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में किस्मत आजमा रहे 32 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में बंद होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Mar 2018 12:42:15

11 बजे तक फूलपुर में 12.20 फीसदी और गोरखपुर में 16.80 फीसदी मतदान

उत्तरप्रदेश और बिहार में तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। यूपी में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में किस्मत आजमा रहे 32 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में बंद होगा। दोनों जिलों में 4296 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान में कुल 39,13,181 मतदाता वोट डालेंगे। मतों की गिनती 14 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान शान्तिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इस चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की 65 कम्पनियां तैनात की गयी हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। साथ ही अतिसंवेदनशील 95 बूथों पर वेबकास्टिंग करायी जायेगी।

वहीं बात करें बिहार की तो यहां पर अररिया लोकसभा, भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। बिहार में भी ये चुनाव काफी अहम हैं क्योंकि महागठबंधन के टूटने के बाद यह पहला चुनाव है। इन चुनानों में पीएम मोदी और सीएम नीतीश की दोस्ती की भी कड़ी परीक्षा होगी। अररिया में आरजेडी सरफराज आलम और बीजेपी के प्रदीप सिंह आमने-सामने हैं। जबकि जहानाबाद में आरजेडी के सूदय यादव और जेडीयू के अभिराम शर्मा के बीच टक्कर है। बात करें भभुआ की तो यहां पर बीजेपी की रिंकी रानी पांडेय और कांग्रेस के शंभू सिंह पटेल के बीच मुकाबला है।

11बजे तक विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत कैम्पियरगंज में 15 फीसदी, पिपराइच में 18 फीसदी, ग्रामीण क्षेत्र में 17 फीसदी, सहजनवां में 18 फीसदी रहा। कुल वोटिंग प्रतिशत 17 फीसदी रहा। अररिया उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 12 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं जहानाबाद में बूथ नंबर 94 पर दो गुटों में फायरिंग की खबर सामने आयी है। फूलपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मतदान किया। 11 बजे तक फूलपुर में 12.20 फीसदी और गोरखपुर में 16.80 फीसदी मतदान।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि "आज का दिन इतिहास बदलने का भी है और नया इतिहास बनाने का भ। सबको साथ लेकर निकलें और दिखा दें कि हमारी एकजुटता में कितनी ताक़त है। इसके नतीज़े देश-प्रदेश के भविष्य के लिए क्रांतिकारी और निर्णायक साबित होंगे"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसदीय उपचुनाव में रविवार की सुबह प्राथमिक पाठशाला कन्या बेसिक गोरखनाथ में मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्‍याथ ने कहा है कि भाजपा दोनों (गोरखपुर, फूलपुर) भारी बहुमत से और पीएम मोदी की विकास की गवर्नेंस के आधार पर जीतेगी और 2019 चुनाव के नतीजे भी भाजपा के लिए अच्‍छे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अवसरवादी एवं सौदेबाजी के इस गठबंधन को नकार चुकी है। इसी अवसरवाद एवं सौदेबाजी के गठबंधन ने प्रदेश के समक्ष पहचान का संकट पैदा किया। भ्रष्टाचार, अराजकता एवं जगंलराज को बढ़ावा दिया, अब प्रदेश नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि मुझे किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है। सपा और बसपा का गठबंधन मौके का गठबंधन है। उनका गठबंधन विफल साबित होगा और बीजेपी की जीत 2014 के अंतर से भी ज्‍यादा का होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत