न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : चोरों ने दिया हत्या को अंजाम, महिला के पेट में चाकूनुमा हथियार से किया हमला

बदमाश घर को सूना समझ चोरी करने के इरादे से घर में घुसे थे लेकिन मौके पर महिला को पाकर बदमाशों ने 55 वर्षीय महिला के पेट में चाकूनुमा हथियार से हमले कर उसकी हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Feb 2021 7:06:28

सीकर : चोरों ने दिया हत्या को अंजाम, महिला के पेट में चाकूनुमा हथियार से किया हमला

सीकर के दांतारामगढ़ के पास करड़ गांव में तब सनसनी फैल गई जब यहां दिनदहाड़े एक महिला की घर में हत्या कर दी गई। यहां बदमाश घर को सूना समझ चोरी करने के इरादे से घर में घुसे थे लेकिन मौके पर महिला को पाकर बदमाशों ने 55 वर्षीय महिला के पेट में चाकूनुमा हथियार से हमले कर उसकी हत्या कर दी। दोपहर में पति लौटा तो घर में हुई वारदात का पता लगा। वारदात की जानकारी मिलते ही जयपुर से बेटे भी पहुंच गए थे। वहां पर खाचरियावास सीएचसी में महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं गांव में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम भी बुलाई गई।

मूल सिंह सुबह पशुआहार लेने के लिए रेनवाल गया था। दोपहर में करीब 12 बजे लौटा तो मदन कंवर की कमरे में खून से सना शव पड़ा हुआ था। उसने वारदात की जानकारी पुलिस और बेटों को दी। मूल सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पशु आहार लाने के लिए रेनवाल चला गया था उसके बाद करीब 12 बजे जब वह वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी मदन कंवर खून से लथपथ कमरे में पड़ी दिखाई दी और कमरे में पड़ा बक्सों का सामान बिखरा हुआ मिला। उसने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।

घर के पिछवाड़े स्नानघर है। वहां पर पानी की बाल्टी भरी हुई रखी है। वहीं महिला के कपड़े भी रखे हुए है। पुलिस का मानना है कि महिला मदन कंवर कपड़े रखकर पानी की बाल्टी रखकर वह नहाने की तैयारी में होगी। उस दौरान सामने से बदमाश घर में घुस गए। वे कमरे में सामान खंगाल रहे होंगे, घर में किसी के होने की भनक लगी तो मदन कंवर कमरे में आ गई होगी। जिस पर बदमाशों ने उसे मार दिया।

मूल सिंह ने खेतों में ही कुछ साल पहले अच्छा सा मकान बनाया था, दो बेटे और बहु भी है, लेकिन वे परिवार के साथ जयपुर में रहते है। मकान में मूल सिंह और उनकी पत्नी मदन कंवर ही रहते है। आसपास 500 मीटर दूर तक किसी का कोई मकान भी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती