Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी कांड: घर में लगे 11 पाइप, पुलिस के लिए बने रहस्य

पुलिस एक परिवार के 11 लोगों की मौत का रहस्य पता करने के राजमिस्त्री और उसकी बेटी समेत उसके कर्मचारियों से पूछताछ की है। इसी राजमिस्त्री ने उसके घर में 11 पाइप लगाए थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jul 2018 9:53:35

बुराड़ी कांड: घर में लगे 11 पाइप, पुलिस के लिए बने रहस्य

बुराड़ी के जिस घर में एक साथ एक ही परिवार के 11 लोग मौत के मुंह में समा गए उस घर की दिवार पर लगे 11 पाइप एक रहस्य बने हुए है। अगर हम तस्वीर में देखे तो इस तरह के पाइप किसी भी घर में नहीं लगे होते क्योंकि न तो इनसे पानी की कोई निकासी है और न ही एक साथ इतने पाइप की कोई जरूरत है। अब पुलिस एक परिवार के 11 लोगों की मौत का रहस्य पता करने के राजमिस्त्री और उसकी बेटी समेत उसके कर्मचारियों से पूछताछ की है। इसी राजमिस्त्री ने उसके घर में 11 पाइप लगाए थे।

पुलिस परिवार के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच इस मामले में अब तक 180 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस ने गीता से भी करीब दो घंटे तक पूछताछ की जो कुछ खबरों के हिसाब से स्वयंभू साध्वी है और उससे ललित मिला था। गीता राजमिस्त्री की बेटी है। इसी राजमिस्त्री ने घर में 11 पाइप लगाए थे। खबरों के अनुसार ललित हाल ही में गीता से मिला था और उसने उससे कहा था कि वह 10 जुलाई को फिर उससे मिलेगा। गीता ने पुलिस से कहा कि उसका इन मौतों से कोई लेना-देना नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘इस परिवार के साथ गीता का एकमात्र संबंध यह था कि वह राजमिस्त्री की बेटी है। उसने पुलिस से कहा कि वह कभी ललित से नहीं मिली है। पुलिस 11 पाइपों का रहस्य भी नहीं हल कर पाई है जो दीवार के बाहर एक खाली भूखंड की तरफ निकले हुए हैं। चूंडावत परिवार ने 11 पाइपों और मौत के बीच कोई संबंध होने से इनकार किया है। इस में 11 परिवारों की मौत हुई जिनमें से 10 रविवार को फांसी के फंदे से लटके मिले थे जबकि परिवार की मुखिया 77 वर्षीय नारायण देवी एक अन्य कमरे में मृत पड़ी मिली थी।

ललित के प्लान से सहमत नहीं था भाई भूपेंद्र


इस घटना के मास्टरमाइंड माने जाने वाले ललित की योजना से उसका भाई भूपेंद्र सहमत नहीं था। साथ ही, फंदे पर लटकने के बाद भूपेंद्र ने खुद को बचाने की कोशिश की थी।

सूत्रों के अनुसार एक तस्वीर सामने आई है जिसमे यह साफ दिखाई दे रहा है कि भूपेंद्र ललित के कहने पर फंदे से लटक तो गया, लेकिन वो मरना नहीं चाहता था। यही कारण है कि तस्वीर में उसका हाथ लटकने के बाद फंदे से खुद को अलग करने की कोशिश करने जैसा दिखाई दे रहा है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि मौत के बाद भूपेंद्र का एक हाथ रस्सी से बंधा था व दूसरा हाथ आजाद था। इससे ऐसा जाहिर हो रहा है कि भूपेंद्र ने फंदा हटाने की नाकाम कोशिश की होगी।

आपको बता दें कि मृतकों की पहचान नारायण देवी (77), उनकी बेटी प्रतिभा (57) और दो बेटे भावनेश (50) और ललित भाटिया (45) के रूप में हुई है। भावनेश की पत्नी सविता (48) और उनके तीन बच्चे मीनू (23), निधि (25) और ध्रुव (15), ललित भाटिया की पत्नी टीना (42) और उनका 15 वर्ष का बेटा शिवम , प्रतिभा की बेटी प्रियंका (33) भी मृत मिले। प्रियंका की पिछले महीने ही सगाई हुई थी और इस साल के अंत तक उसकी शादी होनी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
astrology