न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी कांड : सामने आया चौंकाने वाला सच, सबसे बाद की थी बुजुर्ग महिला नारायणी देवी ने आत्महत्या!

बुजुर्ग महिला नारायणी देवी की पोस्टमार्ट रिपोर्ट भी आई गई है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि नारायणी देवी ने भी आत्महत्या की थी। व

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jul 2018 8:46:25

बुराड़ी कांड : सामने आया चौंकाने वाला सच, सबसे बाद की थी बुजुर्ग महिला नारायणी देवी ने आत्महत्या!

बुजुर्ग महिला नारायणी देवी की पोस्टमार्ट रिपोर्ट भी आई गई है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि नारायणी देवी ने भी आत्महत्या की थी। वही रिपोर्ट से एक और बात सामने आई है कि नारायणी देवी ने सबसे आखिर में आत्महत्या की थी। आत्महत्या का अनुष्ठान करने वाले भाटिया परिवार के फंदे पर किसी भी 12वें शख्स के फिंगर प्रिंट नहीं मिले हैं। दिल्ली पुलिस अभी तक घर में किसी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी का अनुमान लगा रही थी, लेकिन फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने इससे इंकार किया है। भाटिया परिवार के किसी भी सदस्य के शरीर, कपड़े और फंदे के अलावा घर में मौजूद अन्य वस्तुओं पर किसी भी अन्य सदस्य के निशान नहीं मिले हैं।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार घर में जितने भी फिंगर प्रिंट मिले हैं, वे सभी भाटिया परिवार के ही हैं। ललित, भुवनेश और टीना के शरीर पर नारायणी देवी के अलावा प्रतिभा के हाथों के निशान पाए गए हैं।

टीम का यह अंदेशा लगाना कि बुजुर्ग महिला नारायणी देवी ने आखिर में आत्महत्या की है, सवालों के घेरे में है। पड़ोसियों के अनुसार नारायणी देवी चलने-फिरने में असमर्थ थीं। पुलिस की थ्योरी को लेकर फिलहाल फॉरेंसिक विशेषज्ञ सहमत नहीं दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बेशक इन लोगों ने स्वयं फांसी लगाई है, लेकिन मौके का मुआयना करने के बाद यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है कि इन लोगों को घटना के वक्त कोई और ही शख्स निर्देश दे रहा था। एक सामान्य परिवार के लिए इस तरह योजनाबद्घ तरीके से आत्महत्या करना आसान कार्य नहीं है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि मरने वाले सभी 11 लोगों का अब मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम (साइको एटोप्सी) करवाया जाएगा। इसके लिए मनोवैज्ञानिकों का पैनल बनाया जाएगा। भाटिया परिवार के सदस्य, रिश्तेदार व पड़ोसियों से पूछताछ करने के बाद सभी सदस्यों की मरने से पहले की मानसिक दशा पता की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत