न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी कांड - 11 मौतों की मिस्ट्रीः 6 शवों के पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर नहीं मिले संघर्ष के निशान

बुराड़ी में घर में एक परिवार के 11 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार शाम 6 बजे से देर रात तक हुआ। तीन-तीन डॉक्टरों के दो मेडिकल बोर्ड शवों का पोस्टमार्टम कर रहे थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jul 2018 12:58:40

बुराड़ी कांड - 11 मौतों की मिस्ट्रीः 6 शवों के पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर नहीं मिले संघर्ष के निशान

बुराड़ी में घर में एक परिवार के 11 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार शाम 6 बजे से देर रात तक हुआ। तीन-तीन डॉक्टरों के दो मेडिकल बोर्ड शवों का पोस्टमार्टम कर रहे थे। पहली बार ऐसा हो रहा है कि पोस्टमार्टम के लिए दो मेडिकल बोर्ड बनाए गए हैं। वही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, शवों की संख्या इतनी ज्यादा होने के कारण दो मेडिकल बोर्ड बनाए गए हैं। पांच शवों का पोस्टमार्टम रातभर हुआ। बाकी शवों का सोमवार सुबह से 10 बजे से शुरू हो चुका है। दिल्ली में इतने लोगों की मौत एक साथ होने की वारदात पहली बार सामने आई है।

6 शवों के शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बात सामने आई है उसमें इनकी मौत गर्दन के सहारे लटकने से बताई जा रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट में ये बता भी सामने आ रही है कि किसी शख्स ने किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। इसके साथ ही ये बात भी सामने आ रही है कि परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी आंखें दान कर दी थीं।

black magic,burari,delhi

बुराड़ी हत्याकांड में स्थानीय एसडीएम के आदेश के बाद शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के निर्णय के बाद पुलिस ने रविवार शाम से ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी थी । मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हुए शवों के पोस्टमार्टम के प्रक्रिया के लिए छह डॉक्टरों के दो बोर्ड बनाए गए थे , जिनकी देखरेख में शवों का देर रात तक पोस्टमार्टम चलता रहा। बोर्ड ने सभी शवों की वीडियोग्राफी भी कराई। इस दौरान जिला पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण फांसी पर लटकना मिल रहा है। शवों के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस टीम करीब 4.30 बजे तक घर की तलाशी में लगी रही। देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने भाटिया परिवार के रिश्तेदारों को उनकी पहचान के लिए अस्पताल बुलाया। जहां शवों की पहचान के लिए पहुंचे अर्जुन ठुकराल ने बताया कि शवों की पहचान तो कर ली गई है। रविवार रात 8 बजे मेडिकल बोर्ड के बैठने के बाद पोस्टमार्टम शुरू किया गया। 11 शवों की वीडियोग्राफी कराई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन