न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : जमीन विवाद में चली गोलियां, मृतक के शरीर में मिले 55 से अधिक छर्रे, दो महिलाएं भी घायल

भरतपुर के डीग में जमीन विवाद में गोलियां चल गई और 1 की मौत हो गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में गिरसै निवासी 56 वर्षीय झम्मन पुत्र किशोरी जाट की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 12:06:02

भरतपुर : जमीन विवाद में चली गोलियां, मृतक के शरीर में मिले 55 से अधिक छर्रे, दो महिलाएं भी घायल

अक्सर परिवार वालों में जमीन को लेकर काफी विवाद रहता हैं। लेकिन यह विवाद बढ़ता जाता हैं तो आगे कई परेशानियों को जन्म देता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला भरतपुर के डीग में जहां जमीन विवाद में गोलियां चल गई और 1 की मौत हो गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में गिरसै निवासी 56 वर्षीय झम्मन पुत्र किशोरी जाट की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणाें में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी हवासिंह मंगावा ने बताया कि सोमवार की सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली की गांव गिरसै में फायरिंग की घटना हुई है।

सूचना मिलने पर गांव गिरसै पहुंचने पर गिरसै निवासी झम्मन पुत्र किशोरीलाल जाट घायलावस्था में मिला। जिसकी पीठ पर छर्रे लगे हुए थे। जिसे राजकीय चिकित्सालय डीग पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

इससे पूर्व गांव में भारी पुलिस बल के पहुंचते ही आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी। लेकिन सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष के बच्चूसिंह पुत्र किशोरी जाट ने गांव के चमनप्रकाश, देवेन्द्र, प्रताप, शिवकुमार, बलवीर सहित करीब दो दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ हथियारों के साथ घर में घुसकर फायरिंग कर उसके भाई झम्मन को जान से मारने और घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 8 लाख रुपए लूट ले जाने का मामला दर्ज कराया है।

मृतक के शरीर में 55 से अधिक छर्रे मिले

गिरसै में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में छर्रे लगने से एक पक्ष के झम्मन की मौत हो गई। घटना में दूसरे पक्ष की महिला सत्यवती पत्नी विजयसिंह, रामवीरी पत्नी चन्दनसिंह घायल हो गई। गांव गिरसै पंहुचे थाना प्रभारी हवासिंह मंगावा ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय पंहुचाया। मेडिकल ज्यूरिस्ट डाॅ मानसिंह ने बताया की शव से करीब 55 से अधिक छर्रे मिले है।

दाे दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गांव गिरसै निवासी एक ही परिवार के रोशन जाट और चन्दन जाट के बीच पिछले लंबे समय से पारिवारिक मकान और खेतों को लेकर विवाद चला आ रहा है। जानकारी के अनुसार गिरसै निवासी किशोरी लाल जाट और रामस्वरुप दो भाइयों में किशोरी लाल के चार पुत्रों और रामस्वरुप के चन्दन और उसका भाई सहित गांव में बड़ा परिवार है। करीब एक माह पूर्व बीमारी के चलते किशोरी लाल के पुत्र रोशनसिंह सिंह मौत हो गई। सोमवार को जमीनी विवाद में हुई फायरिंग में किशोरी लाल के पुत्र झम्मन की गोलीबारी में छर्रे लगने से मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार किशोरी लाल और रामस्वरुप के पुश्तैनी मकान और खेतों के बंटवारे को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। जानकारी में आया कि गलती पुश्तैनी कुछ बीघा जमीन परिवार के चन्दन सिंह के नाम दर्ज हो गई। साथ में कुछ पुश्तैनी मकान को लेकर भी विवाद था। विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। मामले में सुलह को लेकर जिले के एक बड़े कद्दावर नेता ने भी कई बार दोनों पक्षों के बीच समझाइश कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत