न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर हिंसा: सुबोध कुमार सिंह की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से किया था इंस्पेक्टर पर वार

पुलिस ने इंस्पेक्टर की हत्या मामले में प्रशांत नट को गिरफ्तार करने के बाद एक अन्य आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jan 2019 1:50:25

बुलंदशहर हिंसा: सुबोध कुमार सिंह की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से किया था इंस्पेक्टर पर वार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा (Bulandshahr Violence) के 25 दिन बाद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इंस्पेक्टर की हत्या मामले में प्रशांत नट को गिरफ्तार करने के बाद एक अन्य आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि हिंसा वाले दिन आरोपी कलुआ ने कुल्हाड़ी से इंस्पेक्टर को गंभीर रूप से घायल किया था। जिसके बाद प्रशांत नट ने उन्हें गोली मारी थी। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी। बता दें, स्याना हिंसा मामले मे अब तक 29 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मामले में मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा

उधर बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिसिया कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को बीजेपी विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी को 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मामला बुलन्दशहर के स्याना कोतवाली थाना क्षेत्र के चिंगरावटी गांव का है। जहां, ग्रामीणों ने स्याना के बीजेपी विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी को बंधक बना लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्याना हिंसा को लेकर की जा रही पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर विधायक को जमकर खरी खोटी सुनाई।

हिंसा के दौरा मारे गए सुमित कुमार नामक युवक के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि विधायक को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया है। क्योंकि हम लोगों को पुलिस-प्रशान पर से विश्वास उठ गया है। उनकी माने तो उनका बेटे ने मरने से पहले बयान दिया था इंस्पेटक्टर सुबोध ने उसके सीने में गोली मारी थी। वहीं, विधायक का कहना है कि ग्रामीणों की मांग है कि हिंसा की जांच सीबीआई से कराई जाए। क्योंकि पुलिस ग्रामीणों को जांच के नाम पर परेशान कर रही है। विधायक की मानें तो वे सीएम योगी के सामने ग्रामीणों की समस्याओं को रखेंगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस निर्दोष लोगों को इंस्पेक्टर सुबोध का हत्यारोपी बनाकर जेल भेज रही है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीबीआई जांच एवं निर्दोष ग्रामीणों की गिरफ्तारी न करने की मांग की। विधायक द्वारा आश्वसान देने के बाद उन्हें छोड़ा गया। हालांकि, बीजेपी विधायक भी दावा कर रहे है कि पुलिस की जांच गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद भी अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी