न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर हिंसा : भीड़ ने इंस्पेक्टर के सिर में मारी गोली, शव को लाठी से पीटते रहे : पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत उनके बाईं आंख के पास गोली लगने से हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Dec 2018 10:14:19

बुलंदशहर हिंसा : भीड़ ने इंस्पेक्टर के सिर में मारी गोली, शव को लाठी से पीटते रहे : पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

बुलंदशहर में गोकशी को लेकर हिंसक हुई भीड़ ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) और और एक आम नागरिक की जान ले ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत उनके बाईं आंख के पास गोली लगने से हुई। साथ ही उनके शरीर पर घुटने, कमर, कंधे और पीठ पर डंडों की मार के निशान पाए गए हैं। इससे पहले एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने कहा था कि डॉक्टरों के मुताबिक सिर में किसी ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट लगने से मौत की आशंका है। देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई। यह गोली 32mm की थी। इतना ही नहीं बवाल के बाद आए कुछ वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भीड़ को समझा रहे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की टारगेट करके हत्या की गई। वीडियो में दिख रहा है कि उपद्रवी सुबोध कुमार का वीडियो बना रहे हैं और गोली लगने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उपद्रवी सुबोध कुमार की सर्विस पिस्टल और तीन मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस को बचाव में गोलियां भी चलानी पड़ीं। इस बीच भीड़ ने पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के सिर पर गोली मार दी।

जांच के लिए दो एसआईटी गठित : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए दो एसआईटी गठित की गई हैं। अब तक 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

घरवालों को मुहावजा: बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी को योगी सरकार मुआवजे के तौर पर 40 लाख रुपये देगी। 10 लाख रुपये उनके माता-पिता को भी दिया जाएगा। सीएम योगी ने एक परिजन को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है।

bulandshahr,mob violence,subodh kumar singh post martem report,police,investigation,syana,live and updates,uttar pradesh

घटना में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली गोकशी की और दूसरी हिंसा की। पुलिस ने अब इस मामले में छापेमारी शुरू कर दी है, रातभर पुलिस ने महाव और चिंगरावठी गांव में छापेमारी की। पुलिस ने स्याना क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, दोनों से पूछताछ की जा रही है। जबकि 4 लोगों की हिरासत में लिया गया है। पुलिस चश्मदीदों और सामने आई वीडियो-तस्वीरों के आधार पर छापेमारी कर रही है।

400-500 लोगों की भीड़ आई : महाव और चिंगरावठी, दोनों ही गांव घटनास्थल के नजदीक के गांव हैं। कहा जा रहा है कि जो 400-500 लोगों की भीड़ आई थी वह इन्हीं गांवों से आई थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा एडीजी इंटेलिजेंस और मजिस्ट्रियल जांच भी होगी। सुबोध कुमार की मौत के मामले में एडीजी इंटेलिजेंस को 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

धारा 144 लागू : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जिले में शांतिपूर्ण तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू है। शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद उनके पर्थिव शरीर को पैतृिक घर एटा जिले के तरगवां गांव ले जाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि सुबोध कुमार ग्रेटर नोएडा में हुए अखलाक हत्याकांड की जांच में शामिल थे। वे 28 सितंबर 2015 से 9 नवंबर 2015 तक इस मामले में जांच अधिकारी रहे थे। हिंसा भड़कने के पीछे उन्होंने बताया कि महान गांव के पूर्व प्रधान ने खेत में गोवंश के कथित अवशेष मिलने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही थी कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवशेषों को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर पुलिस चौकी ले गए और हाईवे जाम कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल