न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Budget 2019: बीमा और मीडिया में विदेशी निवेश, रेलवे में बढ़ेगा PPP मॉडल, छोटे दुकानदारों को पेंशन की योजना

2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखते हुए वित्त मंत्री ने कहा 2014 के समय में हमारी अर्थव्यवस्था अनुमानत: 1.85 ट्रिलियन डॉलर थी, पिछले 5 वर्षों के दौरान 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jul 2019 1:03:25

Budget 2019: बीमा और मीडिया में विदेशी निवेश, रेलवे में बढ़ेगा PPP मॉडल, छोटे दुकानदारों को पेंशन की योजना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखते हुए वित्त मंत्री ने कहा 2014 के समय में हमारी अर्थव्यवस्था अनुमानत: 1.85 ट्रिलियन डॉलर थी, पिछले 5 वर्षों के दौरान 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़कर 3 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। हमारा लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का है। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण मुक्त भारत, चिकित्सा उपकरणों पर जोर, जल प्रबंधन, अंतरिक्ष कार्यक्रम, चंद्रयान, गगनयान जैसे प्वाइंट्स को गिनाया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारी सरकार ने कई नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। पिछले पांच साल में हमने देश की अर्थव्यवस्था का कायाकल्प करने का काम किया। हमारा लक्ष्य लोगों के घरों में शौचालय पहुंचाना, घरों में बिजली पहुंचाना था।

वित्त मंत्री ने कहा बीमा और मीडिया में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ेगी। बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदशी निवेश होगा। उन्होंने छोटे दुकानदारों को राहत देने की बात कही और 3 करोड़ दुकानदारों को पेंशन देने का प्लान बताया। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत करीब तीन करोड़ खुदरा व्यापारियों और दुकानदारों के लिये पेंशन योजना दी जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा मीडिया और एविऐशन में विदेशी निवेश को बढ़ाया जाएगा। सिंगल ब्रांड रिटेल में एफडीआई की सीमा बढेगी। एफीडीआई फेवरिट डेस्टिनेशन बनाने का लक्ष्य है।

वित्त मंत्री ने कहा कि वन नेशन, वन ग्रिड के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार रेलवे में निजी भागेदारी को बढ़ाने पर जोर दे रही है। रेलवे के विकास के लिए PPP मॉडल को लागू किया जाएगा। रेल ढांचे में विकास के लिए 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है।

वित्त मंत्री ने कहा कि गांव, गरीब और किसान हमारी योजना का केन्द्र है। 2022 तक गांव के हर घर को बिजली और गैस कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। पीएम आवास योजना के तहत 2022 तक सबको घर देने का लक्ष्य है। अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के लिए हमारे कई कार्यक्रम हैं। डेयरी के लिए बाजार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 2024 तक हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सवा लाख किलोमीटर रोड को अपग्रेड किया जाएगा। पिछले 1000 दिनों में 135 किमी सड़क हर रोज बन रही है। हमारा लक्ष्य देश के अंदर ही जल मार्ग शुरू करने का है, साथ ही हम इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत