न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्मला सीतारमण 11 बजे पेश करेंगी मोदी सरकार-2 का पहला आम बजट, लोकलुभावन वायदे की उम्‍मीद कम

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में पेश करेंगी। वित्त मंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरु होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jul 2019 10:07:51

निर्मला सीतारमण 11 बजे पेश करेंगी मोदी सरकार-2 का पहला आम बजट, लोकलुभावन वायदे की उम्‍मीद कम

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में पेश करेंगी। वित्त मंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरु होगा। इससे पहले सुबह 10 बजे आम बजट को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट की भी बैठक होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 10 बजे बजट ब्रीफ केस के साथ संसद भवन में प्रवेश करेंगी। भारतीय इतिहास में यह पहली बार है जब कोई पूर्णकालिन महिला वित्‍त मंत्री सदन के पटल पर बजट रखेंगी।

इससे पहले इंदिरा गांधी ने भी बजट पेश किया था लेकिन तब वह कार्यवाहक वित्‍त मंत्री थीं। बता दे, 49 साल पहले 28 फरवरी 1970 में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने केंद्रीय बजट पेश किया था। इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने जो बजट पेश किया था उसमें दो पार्ट थे। पहले पार्ट में 17 और दूसरे पार्ट में 38 बिंदु थे।

बहरहाल, निर्मला सीतारमण के बजट से लोकलुभावन वायदे की उम्‍मीद कम है। हालांकि देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर जोर देने वाला बजट हो सकता है। 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना देख रही मोदी सरकार को 8 फीसदी की वृद्धि दर बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती है। बजट में रोजगार सृजन सरकार का मुख्य एजेंडा रहने वाला है। हाल ही में एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारी का आंकड़ा 45 साल के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि विकास की धीमी रफ्तार की वजह नई नौकरियों का न हो पाना भी है।

कैसे देख सकेंगे बजट लाइव

अगर आप आम बजट को लाइव देखना चाहते हैं तो http://budgetlive.nic.in/ लिंक पर विजिट करें। यहां आज 11 बजे से वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट स्‍पीच लाइव होगी। इसके अलावा https://www.indiabudget.gov.in/ लिंक पर क्‍लिक कर आप बजट स्पीच की पीडीएफ फाइल हिंदी में देख सकते हैं। स्‍पीच की पीडीएफ फाइल बजट पेश होने के कुछ मिनटों के भीतर इस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है। यह दोनों भाषा- हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्‍ध होता है।

बजट स्‍पीच की समय सीमा

वैसे तो वित्‍त मंत्री के बजट स्‍पीच की समयसीमा का कोई निर्धारण नहीं है लेकिन आमतौर पर यह स्‍पीच 1.30 घंटे से 2 घंटे तक की होती है। कहने का मतलब यह है कि वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण 11 बजे से शुरू होकर करीब 1 बजे तक खत्म हो जाएगा। 2018 के आम बजट को पेश करते वक्‍त वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने 1 घंटे 48 मिनट का समय लिया था।

वहीं 2019 के फरवरी में अंतरिम बजट में पीयूष गोयल का भाषण करीब 1 घंटे 45 मिनट तक चला। समय के हिसाब से देखें तो लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड एनडीए सरकार में वित्‍त मंत्री रहे जसवंत सिंह के नाम रहा है। उन्‍होंने 2 घंटे 13 मिनट का बजट भाषण दिया था। वैसे शब्‍दों के हिसाब से देखें तो सबसे लंबा बजट भाषण पेश करने का रिकॉर्ड डॉक्‍टर मनमोहन सिंह का रहा है। साल 1991 में वित्त मंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ा। उनका यह भाषण 18,650 शब्दों का था।

बता दे, बजट से एक दिन पहले गुरुवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में इकोनॉमिक सर्वे यानी आर्थिक सर्वे पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में वर्ष 2019-20 के लिए वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत पर थी। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया, वित्तवर्ष 2019 के दौरान सामान्य वित्तीय घाटा 5.8 फीसदी रहने का अनुमान, जबकि वित्तवर्ष 2018 के दौरान 6.4 फीसदी था। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया, देश में पर्याप्त रूप से विदेशी मुद्रा भंडार है और आगे भी इसमें कमी नहीं आएगी। 14 जून तक देश में कुल 42220 करोड़ डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार मौजूद था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत